Monsoon 2024 : राजधानी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली एनसीआर में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आईएमडी ने अगले 2 से 3 घंटे के अंदर भारी बारिश की भविष्य की है।
दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। राजधानी और आसपास के इलाकों में गुरुवार को बूंदाबांदी हो रही है और अगले 2-3 घंटे के अंदर जमकर बादल बरसेंगे। आईएमडी के अनुसार, अगले हफ्ते से दिल्ली एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली NCR में उमस से राहत, यूपी समेत इन राज्यों में 5 दिनों तक भारी बारिश, जानें IMD का अलर्ट
दिल्ली एनसीआर के इन इलाकों में बारिश
दिल्ली के मॉडल टाउन, सिविल लाइंस, मुंडका, सीलमपुर, शाहदरा, नजफगढ़, नरेला, अलीपुर, बुराड़ी, करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, विवेक विहार, प्रीत विहार, जाफरपुर, वसंत कुंज, हौजखास, मालवीय नगर, कालकाजी और एनसीआर के बहादुरगढ़, दादरी, ग्रेटर नोएडा के कई स्थानों पर अगले 2 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : सावधान! 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; ‘मौत’ बन रही नदियां-पहाड़, बाढ़ का खतरा मंडराया, देखें IMD का अपडेट
यूपी-हरियाणा में भी अलर्ट
हरियाणा के पलवल, नारनौल, कोसली, बावल, रोहतक, मट्टनहेल, झज्जर, कोसली, नूंह, उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, राया, मथुरा, सादाबाद, टूंडला, आगरा, फिरोजाबाद और राजस्थान के भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, कोटपूतली, अलवर, विराटनगर, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, नदबई, भरतपुर में कुछ घंटे के अंदर भारी बारिश का अलर्ट है।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
4 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
5 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
9 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
10 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines