Mobile phone banned in Delhi schools: दिल्ली सरकार ने स्कूलों में मोबाइल फोन लाने पर पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी लेटर में कहा गया कि अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को स्कूल में मोबाइल लेकर न जाने दें। साथ ही शिक्षक भी न्यूनतम मोबाइल का इस्तेमाल करें। सरकार के इस नए नियम के पीछे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की घटना को बताया जा रहा है। जहां एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ था। इस मामले में प्रिंसिपल और क्लास टीचर को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरोध में यूपी के निजी स्कूल विरोध जता रहे हैं।
एजुकेशन विभाग के डायरेक्टर हिमांशु गुप्ता की तरफ से जारी लेटर में कहा गया कि मोबाइल फोन सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला गैजेट है। इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणाम है। इसके ज्यादा इस्तेमाल करने से अवसाद, चिंता, सामाजिक अलगाव, अति-तनावसे घिर सकते हैं। इसके अलावा, धमकाने और उत्पीड़न की घटनाएं भी होती है, जो सामाजिक ताने-बाने के साथ-साथ बच्चे के भविष्य के लिए हानिकारक हैं।
Delhi School Order
डायरेक्टर ने दी हिदायत
हिमांशु गुप्ता ने कहा कि छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूलों के प्रमुखों को अपने परिसर में मोबाइल फोन के न्यूनतम उपयोग पर आम सहमति बनाने की आवश्यकता है। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे स्कूल परिसर में मोबाइल फोन न ले जाएं। यदि छात्र स्कूल में मोबाइल फोन लाते हैं, तो स्कूल अधिकारियों को लॉकर/अन्य प्रणाली आदि का उपयोग करके सुरक्षित हिरासत के लिए पर्याप्त और उचित व्यवस्था करनी होगी, जहां मोबाइल फोन जमा किया जा सके और स्कूल छोड़ते समय छात्रों को वापस किया जा सके। कक्षाओं में मोबाइल फोन की अनुमति सख्ती से नहीं दी जानी चाहिए।
इसके अलावा, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को शिक्षण-शिक्षण गतिविधियों के दौरान यानी कक्षाओं, खेल के मैदानों, प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय आदि में मोबाइल का उपयोग करने से परहेज किया जाना है।
क्या है आजमगढ़ की घटना?
आजमगढ़ में 11वीं की एक छात्रा मोबाइल फोन लेकर पहुंची थी। चेकिंग के दौरान वह मोबाइल के साथ पकड़ी गई। छात्रा के घरवालों को इसकी शिकायत की गई। इसी के कुछ देर बाद छात्रा स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच की तो प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल और क्लास टीचर को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: हाउसबोट में लगी थी आग, कुत्ते ने कुछ ऐसा किया काम जानकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
11 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
16 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
19 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
19 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
20 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines