हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली में केजरीवाल सरकार को एक और झटका, राजकुमार आनंद ने पार्टी और मंत्री पद से दिया इस्तीफा 

Delhi aap: राजकुमार आनंद के पास कैबिनेट में समाज कल्याण के अलावा एससी और एसटी, गुरुद्वारा चुनाव, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार विभाग की जिम्मेदारी थी। उनकी पत्नी वीना आनंद भी पटेलनगर से विधायक रह चुकी हैं।

विज्ञापन
राजकुमार आनंद

Delhi aap: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। यहां दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक आनंद ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राजकुमार आनंद पटेल नगर से विधायक हैं। वह समाज कल्याण मंत्री थे। साल 2023 में उनके यहां ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की थी।

इस्तीफे के बाद उठाए ये सवाल

राजकुमार आनंद ने बुधवार को इस्तीफे के बाद दिल्ली में भ्रष्टाचार पर कई सवाल उठाए हैं। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी की जो नीति है, उससे वह सहमत नहीं है। वह लंबे समय से पार्टी में काम करने में असहज थे, अब उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने आगे कहा कि आज मैं बहुत व्यथित हूं, वह बोले राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। आज मैं आम आदमी पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

जाटव समाज में मजबूत पकड़

बता दें राजकुमार आनंद जाटव समाज से हैं, राजनीतिक गलियारों में बताया जाता है कि वह पटेल नगर और आसपास जाटव समाज में मजबूत पकड़ रखते हैं। इतना ही नहीं साल 2020 में हुए पटेलनगर विधानसभा चुनाव में उन्हें कुल 61 फीसदी वोट मिले थे। नवंबर 2023 में उनके यहां ईडी ने छापेमारी की थी, सूत्रों की मानें तो वह उसके बाद से ही पार्टी में अलग-थलग होने लगे थे। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले उनका इस्तीफा चुनावों में आप के वोट बैंक पर असर डाल सकता है।

यह भी जानें

राजकुमार आनंद के पास कैबिनेट में समाज कल्याण के अलावा एससी और एसटी, गुरुद्वारा चुनाव, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार विभाग की जिम्मेदारी थी। उनकी पत्नी वीना आनंद भी पटेलनगर से विधायक रह चुकी हैं। पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के बाद उनकी जगह राजकुमार आनंद को मंत्री बनाया गया था। राजकुमार अलीगढ़ से दिल्ली आए थे। वह एमए तक पढ़े हैं। साल 2011 में वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के सक्रिय सदस्य थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें