Holi 2024 : देशभर में सोमवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लिए मेट्रो सेवाएं सुबह बंद रहेंगी। इसे लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और नोएडा मेट्रो रेल निगम (NMRC) ने जानकारी साझा की है। होली के दिन मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगी।
अगर आप होली के दिन मेट्रो से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले डीएमआरसी और एनएमआरसी द्वारा मेट्रो सेवाओं को लेकर जारी की गई टाइमिंग को जरूर चेक कर लें। होली के दिन सुबह रंग खेले जाते हैं। होली के दिन यानी 25 मार्च 2024 को रैपिड मेट्रो, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
यह भी पढ़ें : ‘जनता जनार्दन सब जानती है’, सीएम की गिरफ्तारी के बाद सुनीता केजरीवाल का आया पहला बयान
दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं
डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मेट्रो सोमवार को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे शुरू चलेंगी, जोकि सामान्य रूप से चलेंगी। वहीं, नोएडा मेट्रो रेल निगम (NMRC) ने बताया कि होली के दिन मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से 15 मिनट की सामान्य अवधि पर चलेंगी। इससे पहले मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।
यह भी पढ़ें : कौन हैं सुनीता जो संभालती हैं केजरीवाल का घर, क्या संभालेंगी दिल्ली की गद्दी? जानें क्या है समीकरण
मेट्रो स्टेशन कैंपस में न करें अतिक्रमण
डीएमआरसी ने कहा कि ऑटो और ई-रिक्शा चालक द्वारा अतिक्रमण करने के मामले में यात्री तत्काल सहायता के लिए मेट्रो स्टेशन के अधिकारिकों से संपर्क कर सकते हैं या फिर हेल्पलाइन 155370 फोन कर सकते हैं। मेट्रो स्टेशन के स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की ओर से कैंपस से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
18 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
21 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines