दिल्ली एनसीआर में मानसून की एंट्री हो चुकी है। शुक्रवार को भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत उत्तरी भारत के कई राज्यों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग की मुताबिक, 12 जुलाई मौसम खुशनुमा रहेगा और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान लोगों को बीच-बीच में धूप और उमस भी परेशानी कर सकती है।
एनसीआर में येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को बारिश के बाद गर्मी से परेशान लोगों को आखिरकार लंबे समय बाद गर्मी से राहत मिली है और महज 3 घंटे की बारिश के दौरान तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विभाग ने आने वाले करीब एक 10 दिन तक का अपडेट साझा किया है। 6 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तरी भारत में तेज आंधी के साथ बारिश होगी।
12 जुलाई तक लगातार होगी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से दी गई ताजा अपडेट के मुताबिक फिलहाल दिल्ली समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद के लिए 6 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में लगातार तेज बारिश देखने को मिलेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने 7 और 8 जुलाई को आंधी-तूफान की संभावना जताई है। 9 और 10 जुलाई को बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। इसके बाद 11 और 12 जुलाई को भी बारिश हो सकती है। करीब 8 दिन तक लगातार बारिश होगी।
उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश से बुरा हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, थोड़े-थोड़े अंतराल पर हो रही बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि, हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस बढ़ रही है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है दूसरी ओर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
पूर्वी भारत में भारी बारिश, एमपी और छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के आसार हैं। किसानों के लिए यह अनुकूल समय है। खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आ सकती है। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
इन राज्यों में मौसम का हाल
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित। ऊंची लहरों के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में मानसून की धीमी रफ्तार के चलते भीषण गर्मी और लू जैसे हालात बने हुए हैं। अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर पहुंच सकता है। स्थानीय प्रशासन ने लू से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है।
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
4 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
6 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
9 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
9 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
13 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines