MCD Polls: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में मतदान के दौरान आदर्श आचार संहिता और चुनाव दिशानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चुनाव आयोग से संपर्क किया है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सुभाष मोहल्ला वार्ड में 450 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं क्योंकि वे भाजपा के समर्थक हैं। मनोज तिवारी ने वार्ड में चुनाव रद्द करने और फिर से चुनाव कराने की मांग की। वे यमुना विहार मतदान केंद्र सुभाष मोहल्ला वार्ड में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
Gujarat Election: हार्दिक पटेल ने वोट डालने के बाद किया दावा, बोले- बीजेपी इस बार 150 सीटें जीतेगी
दिल्ली भाजपा ने ट्वीट कर दी जानकारी
दिल्ली बीजेपी ने एक ट्वीट में कहा, ‘आप के दुर्गेश पाठक और विजेंद्र गर्ग द्वारा बीती रात आदर्श आचार संहिता और चुनाव दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के वीडियो साक्ष्य के आधार पर बीजेपी ने चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।’
https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1599289686555754496
दिल्ली कांग्रेस चीफ का भी नाम मतदाता सूची से गायब
इससे पहले, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने दावा किया था कि जब वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे तो उन्होंने मतदाता सूची से अपना नाम गायब पाया।
चौधरी ने दावा किया कि उनका नाम न तो मतदाता सूची में है और न ही हटाई गई सूची में। दल्लूपुरा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मेरा नाम न तो मतदाता सूची में है और न ही हटाई गई सूची में। मेरी पत्नी ने मतदान किया है। अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।”
12 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान दर्ज
एमसीडी चुनाव में दोपहर 12 बजे तक कुल 18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनावी मैदान में 1,349 उम्मीदवार हैं और 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता एमसीडी के 250 वार्डों के चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती सात दिसंबर को होगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
5 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
10 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
12 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
12 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
14 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
14 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
16 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines