नई दिल्ली: शनिवार को दिल्ली सरकार के सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। ये छुट्टी रविवार को होने वाले एमसीडी चुनाव के मतदान की तैयारियों के चलते की गई है। इसके बदले 10 दिसंबर यानी महीने के दूसरे शनिवार को स्कूल खुले रहेंगे।
शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने जारी किया पत्र
शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने सरकारी स्कूलों के सभी प्रमुखों को एक पत्र जारी कर 3 दिसंबर, 2022 को स्कूलों में एक दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। डीओई दिल्ली ने स्कूलों को छात्रों, स्टाफ सदस्यों और अन्य संबंधित सदस्यों को जानकारी देने का निर्देश दिया है। डीओई ने एक बयान में कहा, “शिक्षा निदेशालय के सभी सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को सूचित किया जाता है कि 3 दिसंबर, 2022 (शनिवार) को दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 की मतदान तैयारियों के कारण स्कूलों में घोषित अवकाश है।”
डीओआई ने कहा- स्कूलों के प्रमुखों को यह भी सूचित किया जाता है कि सभी स्कूल 10 दिसंबर, 2022 (दूसरे शनिवार) को खुले रहेंगे। स्कूलों के प्रमुखों को छात्रों, स्टाफ सदस्यों, एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों के बीच इस जानकारी का प्रसार करने के लिए निर्देशित किया जाता है।
FMGE की परीक्षा तिथि में संशोधन
नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (एनबीई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के चलते फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) दिसंबर परीक्षा की परीक्षा तिथि में संशोधन किया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के कारण, राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड ने FMGE दिसंबर 2022 परीक्षा को 20 जनवरी, 2023 को पुनर्निर्धारित किया है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
13 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
18 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
20 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines