AISSEE 2023: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, देखें एग्जाम डेट और जरूरी डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

NTA AISSEE 2023 Registration
Edited By Niharika Gupta

NTA AISSEE 2023 Registration
AISSEE 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2023) रजिस्ट्रेशन डेट 5 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करना है, वे एआईएसएसईई की आधिकारिक साइट aissee.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर, 2022 है और शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 5 दिसंबर, 2022 तक है। करेक्शन विंडो 7 दिसंबर को खुलेगी और 11 दिसंबर, 2022 को बंद होगी।
सैनिक स्कूल में 6वीं क्लास में एडमिशन के लिए छात्र का 5वीं पास होने के साथ 31 मार्च, 2023 को आयु सीमा 10 वर्ष से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सभी सैनिक स्कूलों में केवल कक्षा 6 में लड़कियों के लिए एडमिशन ओपन है. 9वीं क्लास में एडमिशन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 31 मार्च, 2023 को 13 वर्ष से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए और 8वीं क्लास पास होना जरूरी है।
सामान्य / ओबीसी-एनसीएल / रक्षा कर्मियों के वार्ड के लिए एग्जाम फीस 650 रुपये है जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवार इस अवधि के दौरान करेक्शन विंडो के माध्यम से अपने परीक्षा आवेदन पत्र में ऑनलाइन जमा किए गए किसी भी विवरण में सुधार करने में सक्षम होंगे। अपलोड करने में त्रुटि होने की स्थिति में वे पहले से अपलोड किए गए डाक्यूमेंट्स के साथ बदलने में भी सक्षम होंगे।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: