MCD byelections result 2025: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड के उपचुनाव के नतीजों में भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ. ताजा नतीजों में बीजेपी ने 7 सीटें जीती हैं जबकि आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर जीतीं, 1 कांग्रेस को मिली जबकि एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. चौंकाने वाली बात यह है कि पहले इन 12 में से 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा था, अब वह सात सीटें ही जीत पाई है. आम आदमी पार्टी के खाते में भी तीन सीटें आईं, पहले भी आप के पास तीन सीटें थीं. कांग्रेस और एक अन्य सीट अन्य के खाते में आई. गौरतलब है कि इन 12 वार्ड में 30 नवंबर को उपचुनाव के दौरान केवल 38.51% मतदान हुआ था, जो पहले के मुकाबले बेहद कम था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में ‘हवा’ ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड, आज 300 रिकॉर्ड हुआ AQI, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
किस वार्ड से कौन जीता?
- शालीमार बाग बी: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई रेखा गुप्ता की सीट पर BJP की अनीता जैन विजयी रही। अनीता जैन ने आप की बबीता राणा को 10,000 से ज़्यादा मतों से हराया।
- विनोद नगर: BJP की सरला चौधरी 1769 वोटों से जीतीं
- द्वारका बी: BJP की मनीषा देवी जीती ये 9100 वोटों से जीत दर्ज की
- अशोक विहार: BJP की वीना असीजा 405 मतों से जीतीं
- ग्रेटर कैलाश: BJP की अंजुम मॉडल 4165 मतों से जीतीं
- दिंचाऊं कला: BJP की रेखा रानी 5637 मतों से जीतीं
- चांदनी चौक: BJP के सुमन कुमार गुप्ता ने 1182 मतों से जीत हासिल की
- मुंडका: आम आदमी पार्टी AAP के अनिल ने 1577 मतों से जीत दर्ज की
- दक्षिण पुरी: AAP के राम स्वरूप कनौजिया ने 2262 मतों से जीत दर्ज की
- नारायणा: AAP के राजन अरोड़ा ने 148 मतों से जीत दर्ज की
- संगम विहार ए: कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने 3628 मतों से जीत दर्ज की
- चांदनी महल: निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद इमरान 4592 वोटों से जीते
30 नवंबर को हुआ था मतदान, मतगणना की पूरी थी तैयारी
30 नवंबर को जिन 12 वार्डों में मतदान हुआ था, उनमें से नौ वार्ड पहले भाजपा के पास थे और शेष तीन आप के पास थे. उपचुनाव में बेहद कम वोट प्रतिशत 38.51 रहा, जबकि 2022 में 250 वार्डों के लिए हुए एमसीडी चुनाव में यह 50.47 प्रतिशत था. मतगणना के लिए लगभग 700 कर्मियों को तैनात किया गया था और उम्मीदवारों तथा उनके अधिकृत मतगणना एजेंटों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं. इसके अलावा 10 मतगणना केंद्र कंझावला, पीतमपुरा, भारत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोले मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में बनाए गए थे.
यह भी पढ़ें: Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून अब केवल 3 घंटे में, गीता कॉलोनी के पास ट्रायल रन शुरू, हटाए गए बैरिकेड
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज रात 10 बजे से जंतर-मंतर के 4km के दायरे में बंद रहेगा इंटरनेट
54 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
1 hr agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
2 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
3 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
4 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
5 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
9 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines