BJP 7, AAP 3, कांग्रेस 1… दिल्ली MCD के 12 वार्डों के उपचुनाव में कौन कहां से जीता?
MCD उपचुनाव में जानें किस वार्ड से कौन जीता? भाजपा और आप-कांग्रेस के खाते में आईं कितनी सीटें?
Written By Vijay Jain

Written By Vijay Jain

MCD byelections result 2025: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड के उपचुनाव के नतीजों में भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ. ताजा नतीजों में बीजेपी ने 7 सीटें जीती हैं जबकि आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर जीतीं, 1 कांग्रेस को मिली जबकि एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. चौंकाने वाली बात यह है कि पहले इन 12 में से 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा था, अब वह सात सीटें ही जीत पाई है. आम आदमी पार्टी के खाते में भी तीन सीटें आईं, पहले भी आप के पास तीन सीटें थीं. कांग्रेस और एक अन्य सीट अन्य के खाते में आई. गौरतलब है कि इन 12 वार्ड में 30 नवंबर को उपचुनाव के दौरान केवल 38.51% मतदान हुआ था, जो पहले के मुकाबले बेहद कम था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में ‘हवा’ ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड, आज 300 रिकॉर्ड हुआ AQI, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
30 नवंबर को जिन 12 वार्डों में मतदान हुआ था, उनमें से नौ वार्ड पहले भाजपा के पास थे और शेष तीन आप के पास थे. उपचुनाव में बेहद कम वोट प्रतिशत 38.51 रहा, जबकि 2022 में 250 वार्डों के लिए हुए एमसीडी चुनाव में यह 50.47 प्रतिशत था. मतगणना के लिए लगभग 700 कर्मियों को तैनात किया गया था और उम्मीदवारों तथा उनके अधिकृत मतगणना एजेंटों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं. इसके अलावा 10 मतगणना केंद्र कंझावला, पीतमपुरा, भारत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोले मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में बनाए गए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: