दिल्ली मेट्रो में आय दिन अक्सर कुछ न कुछ ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जो न सिर्फ वैश्विक तौर पर भारत की इमेज को खराब करता है, बल्कि साथी यात्रियों को भी शर्मसार करने पर मजबूर करता है. सोचिए आप मेट्रो की लिफ्ट में हैं और आपके बगल खड़ा एक शख्स उसी लिफ्ट में पेशाब करने लगे. आपको भी ये सुनकर शॉकिंग और पेशाब करने वाले शख्स पर गुस्सा जरूर आया होगा, ऐसा ही कुछ उन लोगों के साथ भी हुई, जिन्हें इस घटना के साक्षात प्रत्यक्षदर्शी बने. एक लड़की ने इस पूरे मामले का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया.
शख्स ने लिफ्ट के अंदर किया पेशाब
मामला दिल्ली मेट्रो के कालकाजी स्टेशन पर लिफ्ट के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा पेशाब करने का है. इंस्टाग्राम यूजर दीपशिखा मेहता ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कलकाजी मेट्रो स्टेशन पर लिफ्ट में घुसते ही दो लड़कियों के सामने एक आदमी पेशाब कर रहा था.’ वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दीपशिखा उस शख्स से ऐसा करने की वजह पूछती हैं तो वो कहता है, ‘अरे यार, तुम कर लो जो करना है’. इस वीडियो को अब तक करीब 20 लाख बार देखा जा चुका है.
यह भी पढ़ें: New Gas Cylinder Booking Rate: LPG गैस सिलेंडर का नया भाव हुआ जारी, बुकिंग करने से पहले जान लें बदला हुआ रेट
पुलिस ने बताई पेशाब करने की वजह
दिल्ली पुलिस ने वायरल होने के बाद इस मामले की जांच की. पुलिस के अनुसार, घटना 15 मई 2026 की रात करीब 9:40 बजे हुई. बुजुर्ग व्यक्ति जामिया मेट्रो स्टेशन से फरीदाबाद जा रहा था और कलकाजी स्टेशन पर इंटरचेंज के दौरान उसे मेडिकल इमरजेंसी हो गई. पुलिस ने बताया, ‘टॉयलेट ढूंढने की कोशिश के बावजूद जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, तो शख्स ने लिफ्ट में बोतल में पेशाब करने की कोशिश की.’ इस पर कुछ यात्रियों ने आपत्ति जताई और DMRC स्टाफ को सूचित किया. DMRC ने व्यक्ति पर DMRC एक्ट की धारा 59 के तहत जुर्माना लगाया है.
यह भी पढ़ें: Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए गुडन्यूज, DMRC ने उठाया बड़ा कदम
संबंधित खबरें
दिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
29 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
3 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
4 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
7 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines