New Gas Cylinder Booking Rate: LPG गैस स‍िलेंडर का नया भाव हुआ जारी, बुक‍िंग करने से पहले जान लें बदला हुआ रेट

घरेलू और कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की ताजा कीमतें आज सोमवार 18 मई 2026 को जारी हो चुकी हैं। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के बीच आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस के दाम स्थिर हैं, लेकिन कमर्शियल गैस की ऊंची कीमतों ने होटल और रेस्तरां का बजट बिगाड़ रखा है।

LPG.jpg (28)
1 / 5

LPG Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें $105 प्रति बैरल के आसपास बने रहने के बावजूद भारतीय तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने आज आम जनता की रसोई को महंगाई के बड़े झटके से बचा लिया है। आज 18 मई को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह ₹913 पर बरकरार है।  

विज्ञापन

लागत पर बोझ

लागत पर बोझ2 / 5

दूसरी ओर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें देश के अधिकांश हिस्सों में ₹3,000 के ऐतिहासिक स्तर को पार कर चुकी हैं। मई की शुरुआत में इसमें ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद से छोटे व्यापारियों, होटलों और रेस्तरां संचालकों पर लागत का बोझ काफी बढ़ गया है।

विज्ञापन

आज घरेलू और कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत क्‍या है?

आज घरेलू और कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत क्‍या है? 3 / 5

नई दिल्ली ₹913.00 | ₹3,071.50 कोलकाता ₹939.00 | ₹3,202.00 मुंबई ₹912.50 | ₹3,024.00 चेन्नई ₹928.50 | ₹3,237.00 गुड़गांव ₹921.50 | ₹3,088.00 नोएडा ₹910.50 | ₹3,071.50 बेंगलुरु ₹915.50 | ₹3,152.00 भुवनेश्वर ₹939.00 | ₹3,238.00 चंडीगढ़ ₹922.50 | ₹3,092.50 हैदराबाद ₹965.00 | ₹3,315.00 जयपुर ₹916.50 | ₹3,099.00 लखनऊ ₹950.50 | ₹3,194.00 | पटना ₹1,002.50 | ₹3,346.50 तिरुवनंतपुरम ₹922.00 | ₹3,106.00

5 किलो वाला छोटू सिलेंडर भी हुआ महंगा

5 किलो वाला छोटू सिलेंडर भी हुआ महंगा4 / 5

घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतें भले ही मार्च 2026 से स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन बाजार दर पर मिलने वाले 5 किलोग्राम वाले FTL (Free Trade LPG) सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में बड़ा उछाल आया था। दिल्ली-एनसीआर में यह ₹549 से बढ़कर ₹810.50 के स्तर पर बिक रहा है, जिससे प्रवासी मजदूरों और अकेले रहने वाले छात्रों की जेब पर सीधा असर पड़ा है।

विज्ञापन

40 से 50 रुपये महंगे होंगे स‍िलेंडर?

40 से 50 रुपये महंगे होंगे स‍िलेंडर?5 / 5

पश्चिम एशिया (Mid-East) संकट के चलते सप्लाई चेन पर गहरा असर पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विदेशी मुद्रा बचाने और ईंधन की खपत कम करने की हालिया अपील के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतों में नरमी नहीं आई, तो जून महीने की समीक्षा में घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में ₹40 से ₹50 तक का उछाल देखा जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन