Man Murder Case: दिल्ली में बदला लेने की नीयत में जलाकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक आरोपियों के दोस्त का यौन शोषण करता था, जिसकी वजह से आरोपियों ने खुन्नस में उसकी हत्या कर दी। निजामुद्दीन पुलिस ने शक होने पर 3 संदिग्धों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उनकी पहचान 16 और 17 वर्षीय 3 किशोरों के रूप में हुई। सभी निजामुद्दीन बस्ती के रहने वाले थे। पुलिस ने जब सख्ती से उन तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया।
हत्या का जुर्म किया कुबूल
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने आजाद नाम के शख्स की हत्या की है, जो निजामुद्दीन का रहने वाला था और उसकी उम्र 25 साल थी। आरोपी नाबालिगों ने बताया कि आजाद का शव निज़ामुद्दीन के खुसरो पार्क में पड़ा हुआ है। आजाद ने कई मौकों पर उनके नाबालिग दोस्त का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी, जिसकी खुन्नस में उन तीनों ने उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़े: Kerala हाईकोर्ट ने खारिज की अग्निपथ भर्ती से जुड़ी याचिका, टिप्पणी- बेहतर है इसका फैसला सरकार ले
पुलिस ने घटनास्थल की जांच
आरोपियों के कबूलनामे पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची तो खुसरो पार्क में एक अधजला शव पड़ा मिला। इसके बाद क्राइम टीम ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया और शव को एम्स में पोस्टमॉर्टेम के लिए सुरक्षित रखवा दिया।
यह भी पढ़े: 1 जनवरी से गोवा के मंदिरों में लागू हो जाएगा ड्रेस कोड, जानें कौन-से कपड़े पहनने की होगी मनाही?
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 21 दिसंबर को लगभग 10 बजे उन्होंने आज़ाद की हत्या कर दी थी। उन्होंने मृतक की हत्या के सबूत और पहचान को नष्ट करने के लिए सूखी घास और कपड़ों की मदद से मृतक को जलाने की भी कोशिश की। अपराध करने के लिए इस्तेमाल किए गए खुखरी प्रकार के हथियार, पत्थर और डंडा पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक आजाद पीएस हजरत निजामुद्दीन का रहने वाला था।
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
7 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
8 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
12 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
12 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
15 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines