यूपी पुलिस की कायल हुई दिल्ली पुलिस, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कही ये बात

Ram Mandir Inauguration : दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस की दिल खोलकर तारीफ की है, वहीं यूपी पुलिस की तरफ से भी जवाब दिया गया है।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस ने की यूपी पुलिस की सराहना

Ram Mandir Inauguration : अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। अभी भी कार्यक्रम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम मेहमान वहां मौजूद हैं। इस कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या को एक अभेद्द किले में तब्दील कर दिया गया है। आज के इस कार्यक्रम को लेकर महीनों से तैयारी चल रही है। सबसे बड़ा चैलेंज यूपी पुलिस के सामने था। हालांकि अब इस कार्यक्रम की सफलता को देखकर दिल्ली पुलिस भी यूपी पुलिस की कायल हो गई है।

अयोध्या हमेशा से ही संवेदनशील क्षेत्र रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर कानून व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस के सामने एक बड़ा चैलेंज भी था। महीनों की तैयारी और दिन-रात की मेहनत के बाद अब यह कार्यक्रम सफलता पूर्व संपन्न होने जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस की तारीफ की है।


दिल्ली पुलिस ने राम मंदिर के गर्भ गृह में राम लला के सामने खड़े पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि अयोध्या जी में श्री रामजन्म भूमि मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण के लिए आए गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं हेतु अभेद सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था व सफल आयोजन करने के लिए यूपी पुलिस की हम सराहना करते हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट का जवाब भी यूपी पुलिस ने दिया है। दिल्ली पुलिस द्वारा की गई सराहना पर जवाब देते हुए यूपी पुलिस ने लिखा कि सराहना के लिए आभार !!! सोशल मीडिया पर तमाम लोग यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्प्पणियां

एक यूजर ने लिखा कि वाकई इतने बड़े आयोजन को सफलता पूर्व और बिना किसी रुकावट के सम्पन्न करवाना एक बड़ी जीत है। एक ने लिखा कि दूसरों की तारीफ करने की हिम्मत होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस ने दिल खोलकर यूपी पुलिस की तारीफ की है। सभी प्रदेशवासियों को धन्यवाद कहना चाहिए । एक ने लिखा कि बाबा की पुलिस है भाई, तारीफ तो करनी पड़ेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ