Congress New President: कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज अपना कार्यभार संभाल लिया। नई दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) दफ्तर में इस दौरान पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद रहीं।
इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का भार मेरे ऊपर से उतर गया है, अब मैं राहत महसूस कर रहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं नए पार्टी अध्यक्ष खड़गे जी को बधाई देती हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि जिन्हें अध्यक्ष चुना है वे एक अनुभवी और धरती से जुड़े हुए नेता हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं।
वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी ने काफी मेहनत से कांग्रेस को संभाला है। ये मेरे लिए भावुक क्षण है। इतना सम्मान देने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को शुक्रिया।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1585145325722865664
कार्यभार संभालने से पहले कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष के के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग जबकि 19 अक्टूबर को मतों की गिनती हुई थी जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराकर चुनाव जीता था।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्य, सांसद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एआईसीसी के अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
खड़गे को मिले थे 7 हजार से ज्यादा वोट
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने मल्लिकार्जुन खड़गे को निर्वाचित घोषित किया था। उन्होंने बताया कि खड़गे को 7,897 वोट मिले तथा थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए। मिस्त्री ने बताया कि चुनाव में 9,385 वोट पड़े थे और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट करके मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को @INCIndia के अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए मेरी शुभकामनाएं। उनका आगे का कार्यकाल फलदायी हो।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
25 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
59 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
4 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
5 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
5 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
8 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines