हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ बड़ा ऐलान, हिंदू रक्षा दल और प्रीत सिरोही की समर्थकों से लाठी लेकर जंतर-मंतर पहुंचने की अपील

Cockroach Janta Party Protest: दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर हंगामा होने के आसार हैं। क्योंकि कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में हिंदू रक्षा दल और एक्टिविस्ट प्रीत सिरोही आ गए हैं। इन्होंने अपने समर्थकों से लाठियां लेकर आने को कहा है।

विज्ञापन
दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर हंगामा होने के आसार हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज 6 जून दिन शनिवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है और पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके अमेरिका से भारत से आ रहे हैं। समर्थकों को क्या करें और क्या नहीं करें का प्लान दिया जा चुका है। इस बीच खबर आई है कि सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध भी शुरू हो गया है। जी हां, कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में भी अभियान छेड़ दिया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक आज जंतर-मंतर पर क्या करेंगे और क्या नहीं? अभिजीत दिपके ने जारी किया प्रोटेस्ट प्लान

समर्थकों से लाठियां लेकर आने की अपील

हिंदू रक्षा दल और एक्टिविस्ट प्रीत सिरोही कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में आ गए हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को लाठी लेकर जंतर-मंतर पहुंचने को कहा है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी वालों को पीटने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की गई है। अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले हिंदू रक्षा दल के प्रमुख पिंकी चौधरी ने अपने समर्थकों को संदेश दिया है।

विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध का ऐलान

पिंकी चौधरी ने अपने समर्थकों से कहा है कि वे लाठियां लेकर जंतर मंतर पर पहुंचें। कॉकरोच जनता पार्टी ने खेल समझ लिया है। कोई कुछ नहीं बोलता, लेकिन मैं चुप नहीं बैठूंगा। कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध करूंगा। उसके खिलाफ सड़कों पर अपने समर्थकों के साथ उतरकर सेक्युलर कीड़े मकौड़ों को जवाब देंगे। 6 जून को लाठियां लेकर जंतर मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे और जरूरत पड़ी तो कॉकरोच के समर्थकों को भी पीटेंगे।

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके होंगे गिरफ्तार? सोनम वांगचुक ने किया बड़ा ऐलान, विरोधियों से भी की विशेष अपील

विज्ञापन

एक्टिविस्ट प्रीत सिरोही का भी बड़ा ऐलान

अवैध दरगाहों और मस्जिदों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने वाले एक्टिविस्ट प्रीत सिरोही भी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में आ गए हैं। उन्होंने भी अपने समर्थकों से लाठियां लेकर जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने वीडियो जारी करके दावा किया है कि वे भी जंतर-मंतर पर मौजूद रहेंगे और अगर कोई देश विरोधी बात हुई तो कॉकरोच के समर्थकों को पीटेंगे। CJP वाले वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे तो करते रहें, कॉकरोच को घर खराब नहीं करने देंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola