कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके होंगे गिरफ्तार? सोनम वांगचुक ने किया बड़ा ऐलान, विरोधियों से भी की विशेष अपील

Cockroach Janta Party Protest: अभिजीत दिपके के विरोध प्रदर्शन में सोनम वांगचुक भी हिस्सा लेंगे। जिसके लिए वे भी लद्दाख से दिल्ली आ रहे हैं। उन्होंने अभिजीत की गिरफ्तारी की आंशका से एक बड़ा ऐलान करके सियासी गलियारों में खलबची मच दी है।

Cockroach Janta Party

सोनम वांगचुक भी अभिजीत दिपके के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को गिरफ्तार किया जा सकता है। ऐसी अटकलें सियासी गलियारों में चल रही हैं। क्योंकि आज वे अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की अनुमति मिल चुकी है और अभिजीत एयरपोर्ट से निकल चुके हैं। मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी दिल्ली पहुंच गए हैं और अभिजीत की गिरफ्तारी की अटकलों के बीच उन्होंने गिरफ्तारी के विरोध में 42 दिन की भूख हड़ताल का ऐलान किया है।

विज्ञापन

सोनम ने जताई गिरफ्तारी की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में कई बड़ी हस्तियां हैं। इनमें देश के मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हैं।प्रदर्शन से पहले उन्होंने दिपके की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि अगर दिपके को गिरफ्तार किया गया तो वे विरोध में अनशन करेंगे और यह अनशन छह सप्ताह यानी 42 दिन तक चलेगा। लद्दाख की मांगों को लेकर पहले भी अनशन कर चुका हूं और हिंसा हो जाने के कारण जेल जा चुका हूं और अब इस मामले में भी मोर्चे पर डटा रहूंगा।

विज्ञापन

एलजी सक्सेना से जुड़ा किस्सा सुनाया

सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी करते हुए कॉकरोच पार्टी से अपने कनेक्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 6 जून को दिल्ली में मिलूंगा। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को जॉइन करुंगा। कॉकरोच जनता पार्टी से कुछ ही दिन में गहरा लगाव हो गया है। इसका श्रेय लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना को जाता है। क्योंकि दिल्ली में मैंने उनसे कहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी देश की युवा पीढ़ी की क्रिएटिव अभिव्यक्ति है। वे देश के विकास में अहम साबित हो सकते हैं।

अभिजीत को ईमानदार देशभक्त बताया

एलजी वीके सक्सेना साहब ने चाय पर बुलाकर कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन को लेकर चेतावनी दी। फिर ऐसी-ऐसी खबरें छपीं कि मुझे जवाब तक देना पड़ गया। इस तरह मेरा कॉकरोच जनता पाटी और अभिजीत दिपके से कनेक्शन बन गया। वह सच्चा देशभक्त और ईमानदार नेता है। अगर अभिजीत दीपके को किसी वजह से गिरफ्तार किया जाता है तो उसके समर्थन में 42 दिनों तक अनशन करेंगे। अभिजीत और उनकी पार्टी के नेता सीधे-सादे, साफ दिल, ईमानदार देशप्रेमी हैं।

विज्ञापन

लाठी-पत्थर नहीं, फूल लाने की अपील

सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन में आने वाले लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्हें पानी, फोन और फूल लेकर आने को कहा। गड़बड़ करने वालों पर नजर रखने को कहा। आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की अपील की। लाठी-पत्थर की बजाय फूल लेकर आने को कहा। अराजक तत्वों की तुरंत फोटो लेकर पुलिसकर्मियों को देने को कहा। शरारती तत्वों से अलर्ट रहने को कहा और बताया कि अराजक तत्व ही भारत की आंदोलन को खराब करते हैं, देशभक्तों को बदनाम करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ