Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली सरकार द्वारा महिला समृद्धि योजना के तहत परिवार में मौजूद योग्य महिला को हर महीने 2500 रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है। जानकारी के अनुसार, इस योजना को लागू करने के लिए सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में मंत्रियों की समिति की बैठक में इस पर सहमति जताई गई है। बताया जा रहा है कि महिला समृद्धि योजना को लेकर मंत्रियों का कहना है कि एक ही पते पर रह रहे पिता और पुत्र के परिवार को अलग-अलग माना जाएगा और इस योजना का लाभ उस पते पर रह रही महिला को दिया जाएगा। वहीं, इसे लेकर शर्तें भी तय की गई हैं।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
योजना के लिए कुछ योग्यता तय की गई हैं। जैसे आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। वह दिल्ली में अंत्योदय या बीपीएल परिवार से होनी चाहिए, जिसके पास राशन कार्ड हो। साथ ही ये भी कहा गया था कि एक परिवार से केवल एक महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। परिवार की सबसे बड़ी महिला योजना की योग्य होगी। महिला के परिवार के सभी बच्चों का टीकाकरण पूरा होना चाहिए या वे टीकाकरण कार्यक्रम का पालन कर रहे हों। यदि ऐसा नहीं है, तो वह इससे वंचित रह सकती है।
कब लागू होगी योजना?
दिल्ली सरकार के अफसरों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 20 लाख से ज्यादा महिलाएं इस योजना का फायदा उठा सकेंगी। इसे लेकर सरकार की तरफ से योजना को लागू करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही जल्द ही इस स्कीम को लागू कर दिया जाएगा, ताकि योग्य महिलाओं को इस योजना का फायदा मिल सके। वहीं, इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इससे वे अपने परिवार की मदद कर सकेंगी।
दिल्ली सरकार का क्या है नया प्लान?
जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से पहले एक परिवार से एक महिला जो उम्र में सबसे बड़ी और योग्य हो, उसे इस योजना का लाभ देने का फैसला लिया गया था। उनके इस फैसले से बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं के योजना से वंचित रहने का अंदेशा था। इसे देखते हुए सरकार ने अब इस प्लान को बदलने की तैयारी की है, जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का हिस्सा बनाया जा सके।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
12 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
16 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
18 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
19 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines