राजधानी दिल्ली के जंगपुरा स्थित मद्रासी कैंप में नगर निगम और डीडीए की टीमों ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। प्रशासन की ओर से मद्रासी कैंप में बनी 300 से अधिक झुग्गियों को ढहाने की कार्रवाई चल रही है। इस दौरान यहां पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन वहां मौजूद पुलिस बल ने उनको एक तरफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार जंगपुरा की बुलडोजर कार्रवाई डीडीए, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की ओर से मिलकर की जा रही है। हाईकोर्ट के आदेश के बा यह कार्रवाई की जा रही है। यहां पर कुल 350 परिवार रहते थे, जिनमें से करीब 200 परिवारों को नरेला में रहने के लिए फ्लैट दिया गया लेकिन कुछ लोग वहां जाकर रहने के लिए तैयार नहीं है। लोगों ने कहा कि उनका रोजगार इसी क्षेत्र में है इसके अलावा उनके बच्चों का स्कूल भी यही पर है। ऐसे में उन्हें ऐसी जगह पर घर दिया गया है जहां पर न तो पानी है और न ही बिजली कनेक्शन।
यह है पूरा मामला
मद्रासी कैंप में हो रही इस कार्रवाई का पूरा मामला बारापुला नाले की सफाई से जुड़ा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या को देखते हुए बारापुला नाले की सफाई का आदेश दिया था। इसके लिए 1 जून को मद्रासी कैंप को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने इसके साथ ही झुग्गियों में रहने वाले लोगों को नरेला में बसाने को कहा था। जिस बस्ती पर कार्रवाई आज की जा रही है यह करीब 60 साल पुरानी है।
ये भी पढ़ेंः ‘FATF की ग्रे लिस्ट में डालना जरूरी…’, अल्जीरिया में असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को किया बेनकाब
हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
जस्टिस प्रतिभा सिंह और जस्टिस पी एस अरोड़ा की बेंच ने 9 मई को सुनवाई करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई व्यवस्थित तरीके से हो। बारापुला नाले की सफाई के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। कोर्ट ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए कहा कि कोई भी नागरिक पुर्नवास के अलावा और कोई मांग नहीं कर सकता है। इसके बाद बेंच ने कहा कि 20 से 31 मई के बीच सभी सामान हटा दिया जाए इसके बाद 1 जून को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाए।
ये भी पढ़ेंः ‘सरकार कर रही देश को गुमराह’, CDS के बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पूछे ये सवाल
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 hr ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
1 hr agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
5 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
5 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
6 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
8 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
18 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
23 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines