'FATF की ग्रे लिस्ट में डालना जरूरी...', अल्जीरिया में असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को किया बेनकाब

बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिलहाल अल्जीरिया में है। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस्लाम किसी व्यक्ति की हत्या की अनुमति नहीं देता है।

Asaduddin Owaisi on Pakistan terrorism

Asaduddin Owaisi (Pic Creidt- ANI)

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के तहत विदेश गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अल्जीरिया में पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने अल्जीरियाई मीडिया और थिंक टैंक के सदस्यों और प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी समूहों जैश-ए-मोहम्मद और अलकायदा के बीच कोई अंतर नहीं है। इन आतंकी संगठनों को लगता है कि उन्हें धर्म का साथ मिला हुआ है जोकि पूरी तरह से गलत है और दुर्भाग्य से यही उनकी विचारधारा बन गई है।

आपकी समस्याओं पर हम साथ हैं

प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि इस्लाम किसी भी व्यक्ति की हत्या की अनुमति नहीं देता है। इसके साथ ही ओवैसी ने पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में डालने की मांग की है। हैदराबाद के सांसद ने कहा कि आतंकवाद दो चीजों पर जीवित रहता है, विचारधारा और पैसा। विचारधारा को आप अच्छे से जानते हैं आपने भी उसको देखा है। आपके पास दक्षिणी अल्जीरिया में अभी भी कुछ समस्याएं हैं, उस पर हम आपके साथ हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डालना जरूरी है

ओवैसी ने कहा कि आतंकवाद पर लगाम के लिए पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डालना जरूरी है। जकीउर रहमान लखवी एक आतंकी था, दुनिया का कोई भी देश आतंकी को जेल से बाहर आने की अनुमति नहीं देगा, जिस पर आतंकवाद का आरोप हो। वह जेल में बैठे-बैठे पिता बन गया। इसके बाद जब पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डाला तो पाकिस्तान से मुकदमे को आगे बढ़ा दिया।

पाकिस्तान पर नियंत्रण विश्व शांति के हित में है

ओवैसी ने कहा कि आज भारत दुनिया की चैथी बड़ी अर्थव्यवस्था है। अगर पाकिस्तान का यह नरसंहार पूरे दक्षिण एशिया में फैल गया तो क्या होगा? पाकिस्तान पर नियंत्रण करना विश्व शांति के हित में है जोकि आतंकवाद का मुख्य प्रायोजक है। बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा है जिसमें निशिकांत दुबे, एस. फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला जैसे वरिष्ठ सांसद शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ