BJP Master Plan For Lok Sab Election 2024(कुमार गौरव) : बीजेपी 2024 लोकसभा चुनाव की जीत की रणनीति बनाने में जुट गई है। उसने हर लोकसभा सीट को फतह करने के लिए अपने चुनाव प्रसारक(expander) तैनात करने की रणनीति बनाई है।आज बीजेपी के प्रसारकों की ट्रेनिंग हुई ,उन्हें वरिष्ठ नेताओं ने आज जीत का मंत्र दिया। सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक में 126 लोकसभा सीटों की जीत का स्पेशल प्लान तैयार किया गया है।
भाजपा की खास रणनीति
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। मिशन 2024 की लोकसभा चुनाव में पचास फीसदी से अधिक वोट शेयर पाने का है। इस काम के लिए बीजेपी ने इस बार अपने प्रसारकों पर दाव खेला है। हर लोकसभा सीट को फतह करने के लिए बीजेपी ने प्रसारक योजना बनाई और उनको तैनात करने की रणनीति को भी अमली जामा पहना रही है। बीजेपी ने अब तक ज्यादातर लोकसभा सीटों पर प्रसारक तय कर लिया है। आज से इन प्रसारकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं को अपनी सीट फतह करने की तैयारी करा सकें। इसी क्रम में यूपी के गाजियाबाद में आज बीजेपी के उत्तरी क्षेत्र के प्रसारक जुटे हैं।
विपक्ष के एजेंडे को तोड़ने का प्लान
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि आज की बैठक में 10 राज्यों से जुड़े हुए प्रसारक शामिल हुए हैं, कल भी ये बैठक जारी रहेगी। आज की बैठक के शुरुआती सत्र को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने संबोधित किया और उन्हें उनकी जिम्मेदारी को लेकर आगाह किया। दूसरी तरफ आज बंगाल में भी पूर्वी राज्यों के प्रसारकों का प्रशिक्षण वर्ग चला। बीजेपी अपने प्रसारकों के जरिए विपक्ष के जातीय जनगणना और एजेंडे को तोड़ने का प्रयास करेगी । तमाम प्रसारक राज्य के अलग-अलग इलाकों में पीएम मोदी के मंत्र गरीब कल्याण को जनता तक ले जाने का काम सौंपा गया है।
इतना ही नहीं,आपको बता दें प्रसारकों की बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने साफ साफ कहा है कि विस्तारक संगठन के साथ समन्वय, बनाएं, जनप्रतिनिधियों को साथ समन्वय, निचले बूथ स्तर तक या पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ताओं के साथ आपसी समन्वय बनाएं और पार्टी की नीतियों को नीचे तक पहुंचाए।
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
10 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines