चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन अब बेंगलुरु से दिल्ली शिफ्ट हो रहा है. 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के ऐलान के बाद प्रदेश में ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात हो गए हैं. प्रशासन ने एक दिन पहले ही एहतियातन कई बड़े कदम उठाने शुरू कर दिया है. राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला लिया गया है, साथ ही कई ट्रेनें रद्द हैं और स्कूल-कॉलेजों की क्लासेस को ऑनलाइन कराने का फैसला लिया गया है. अब दिल्ली सरकार ने कनॉट प्लेस की दुकानों को भी बंद रखने का निर्देश जारी किया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का असर
कारोबारियों के लिए एडवाइजरी जारी
न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने एडवाइजरी जारी कर कनॉट प्लेस की दुकानों, कार्यालयों, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 10 अक्टूबर को बंद रखने की अपील की है. एसोसिएशन ने अधिकारियों के निर्देशों और इलाके में एहतियातन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एडवाइजरी जारी की है. इसके साथ ही कारोबारियों से अपील की गई है कि वो शनिवार को अपनी दुकानें बंद रखें. साथ ही संपत्ति को नुकसान पहुंचने और लोगों के घायल होने जैसी आशंकाओं से बचने के लिए सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.
मेट्रो, रेलवे और सीमाओं पर भी सतर्कता
प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन और आवाजाही पर भी असर पड़ने की आशंका है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को शुक्रवार रात 9 बजे से बंद रखने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रद्द किए जाने की भी जानकारी है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन और मेट्रो सेवाओं की स्थिति की जानकारी ले लें.
यह भी पढ़ें: पुलिस की अनुमति नहीं मिलने पर भी CJP करेगी प्रदर्शन, अभिजीत दीपके बोले- गिरफ्तारी के लिए तैयार
संबंधित खबरें
दिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
11 mins agoदिल्ली के चावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगो की मौत
1 hr ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
2 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
2 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
4 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
4 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
14 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
17 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines