Leopard Found Dead in Delhi NH 44: राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके अलीपुर में खाटूश्याम मंदिर के पास नेशनल हाइवे (NH) 44 पर एक मरा हुआ तेंदुआ मिला है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि बुधवार तड़के सुबह 4 बजे उन्हें PCR पर सूचना दी गई कि सड़क पर एक तेंदुआ मरा पड़ा हुआ है।
सड़क हादसा में तेंदुए की मौत
डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार में ऐसा लगता है कि ये एक सड़क हादसा है, जिसकी चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है, ताकि विभाग इस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर सके।
बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में अलग-अलग जगहों पर तेंदुएं देखे गए थे, जिसकी जानकारी विभाग भी दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Security Breach: जब सांसद ने सुनाई संसद की सुरक्षा चूक की कहानी
पहले भी कई बार देखा गया तेंदुआ
ऐसा पहली बार नहीं है कि उत्तरी दिल्ली के किसी इलाके में इस तरह तेंदुए को देखा गया हो। इसके पहले भी कई बार उत्तरी दिल्ली के इलाकों में तेंदुओं के घूमते देखें गए हैं। साल 2016 के दिसंबर महीने में यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में एक तेंदुए को कई बार देखा गया। वहीं, इससे पहले दिसंबर 2015 में उस्मानपुर के कई इलाकों में तेंदुओं के घूमने की रिपोर्ट सामने आई थी।
लोगों ने की थी शिकायत
उस वक्त यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के आसपास रहने वाले लोगों ने कई बार वन विभाग से शिकायत की, कि उन्होंने अपने इलाके में कई बार तेंदुए को घूमते देखा और वो इससे खतरा महसूस कर रहे हैं। इसके बाद विभाग ने योजना बनाकर तेंदुए को पिंजरे में फंसाकर पकड़ा और सहारनपुर के पास शिवालिक रेंज में छोड़ दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
5 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
6 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
7 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
8 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
12 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines