कल किसानों का दिल्ली कूच, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक की यह एडवाइजरी 

Farmers Protest: सिंघू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग शहरों से आए किसान और उनके ट्रैक्टरों का जमावड़ा लगा हुआ है।

farmers protest

किसान प्रदर्शन, फाइल फोटो

Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कल (13 फरवरी)  को किसानों का दिल्ली कूच है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आसपास के अन्य राज्यों से किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की  तरफ बढ़ेंगे। किसानों का कहना है कि अगर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह सड़कों पर ही धरने पर बैठ जाएंगे। किसानों के ऐलान के बाद अलग-अलग राज्यों की पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली के कई इलाकों में अगले एक माह के लिए धारा 144 लगाई गई है। वहीं, सिंघू बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर समेत एंट्री प्वाइंट पर सीमेंट के बैरिकेड और कटीले तार लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन

यह बॉर्डर रहेंगे बाधित

सिंघू बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर

विज्ञापन

इन सड़कों पर किया गया है डायवर्जन

  • सोनीपत, पानीपत और करनाल जाने वाली बसों को एनएच 44 की बजाए लोनी बॉर्डर से केएमपी पर भेजा जाएगा
  • हल्के वाहन एनएच 44 की बजाए वाया बवाना और औचंदी होकर निकलें
  • गाजियाबाद से गाजीपुर जाने वाले पुस्ता रोड का यूज करें
  • पटपड़गंज रोड और मदर डेयरी रोड पर आवाजाही खुली रहेगी
  • आनंद विहार से अप्सरा ऑर्डर आ जा सकते हैं

यह मार्ग रहेंगे खुले, ट्रैफिक अपडेट जानकर घर से निकलें

  • अलीपुर कट से शनि मंदिर पल्ला होकर जट्टी कलां रोड फिर सिंघू स्टेडियम और कुंडली जा सकते हैं
  • हरिश चंद्र अस्पताल लालबत्ती से रामदेव चौक होकर शफियाबाद बॉर्डर पर आवाजाही खुली रहेगी
  • बवाना से औचंदी बॉर्डर आना-जाना कर सकते हैं
  • डाबरचौक से मोहन नगर, गाजियाबाद और हापुड रोड पर आवाजाही कर सकते हैं।
  • ट्रोनिका सिटी से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस, मंडोला होकर ईस्टर्न पैरिफेरल पर जा सकते हैं।
  • चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सैक्टर 14 फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गन्तव्य को जा सकेगा।
  • डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्म सिटी फ्लाई ओवर से सैक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग करें
  • कालिन्दी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 होकर जाएं
  • यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर जाएं

ये भी पढ़ें: किसानों का दिल्ली कूच कल, जाने MSP गारंटी अधिनियम समेत क्या हैं किसानों की 10 मांगें?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ