दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रविवार, 1 मार्च 2026 को जंतर-मंतर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं. आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक मंच होगा. कोर्ट ने न केवल केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 22 अन्य लोगों को बरी किया, बल्कि जांच को “पूर्व नियोजित और साजिशपूर्ण” भी करार दिया है. आम आदमी पार्टी इस फैसले को अपनी सबसे बड़ी नैतिक जीत मान रही है और इसे पूरे देश में ईमानदारी के संदेश के रूप में प्रसारित करने की तैयारी में है.
केजरीवाल का भावुक बयान
राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले ने दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है. कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल काफी भावुक नजर आए. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए साफ तौर पर कहा कि वे “कट्टर ईमानदार” हैं और उनकी ईमानदारी ही उनकी सबसे बड़ी जमापूंजी है. केजरीवाल का यह बयान अब पार्टी के नए नारे के रूप में गूंज रहा है. समर्थकों का मानना है कि झूठे आरोपों के जरिए उन्हें फंसाने की कोशिश की गई थी, लेकिन आखिरकार सच्चाई की जीत हुई है. आज की सभा में केजरीवाल इसी “कट्टर ईमानदारी” के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की रणनीति बनाएंगे.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट टेंशन: एयर इंडिया ने आज रद्द कीं अमेरिका, लंदन-पेरिस की उड़ानें, जारी की लिस्ट
ऐतिहासिक सभा के लिए देश भर से जुटेंगे दिग्गज
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे होने वाली यह सभा बेहद ऐतिहासिक होने वाली है. इस कार्यक्रम में केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पंजाब, गुजरात, गोवा और अन्य राज्यों के बड़े नेता भी शामिल होंगे. पार्टी की पूरी राष्ट्रीय लीडरशिप जंतर-मंतर पर मौजूद रहकर एकजुटता का संदेश देगी. सौरव भारद्वाज ने भरोसा जताया है कि इस सभा से उठने वाली आवाज देश के कोने-कोने तक जाएगी और जनता के बीच पार्टी की छवि को और मजबूत करेगी. कार्यकर्ताओं में इस फैसले के बाद जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
राजनीतिक विरोधियों का वार और पलटवार
भले ही राउज एवेन्यू कोर्ट ने राहत दे दी है, लेकिन राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने इस पर तंज कसते हुए कहा है कि अभी ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि मामला अभी हाई कोर्ट में जा सकता है. वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि कोर्ट की टिप्पणियों ने जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जंतर-मंतर की इस सभा के जरिए केजरीवाल न केवल अपनी बेगुनाही का सबूत पेश करेंगे, बल्कि आगामी चुनावों के लिए एक नई राजनीतिक जमीन भी तैयार करेंगे. सबकी नजरें अब इस पर हैं कि केजरीवाल आज मंच से क्या बड़े खुलासे करते हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
1 hr agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
2 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
14 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
15 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
21 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
22 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
23 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
23 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines