BJP manifesto 2025 Kejriwal response: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज बीजेपी ने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया। भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा बीजेपी का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है। उसमें एक भी लाइन में यह नहीं था वे दिल्ली की कानून-व्यवस्था को कैसे सुधारेंगे?
इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा बीजेपी के संकल्प पत्र में एक लाइन थी कि केजरीवाल जो काम कर रहे हैं, उससे सीखकर हम भी काम करेंगे। अगर केजरीवाल से सीखकर करना है तो हम कर रहे हैं। जब उन्हें पता है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली है, तो कम से कम वे घोषणाएं तो बड़ी करते।
ये भी पढ़ेंः महिलाओं को 2500 महीना, 5 रुपये में खाना, फ्री सिलेंडर, दिल्ली चुनाव के लिए BJP के बड़े ऐलान
फ्री सुविधाएं भगवान का प्रसाद
आप के संयोजक ने कहा आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की कि वे भी केजरीवाल की तरह फ्री की रेवड़ी देंगे। प्रधानमंत्री को आगे आकर साफ कहना चाहिए वे इससे सहमत हैं। उन्हें कहना चाहिए जो मोदी जी ने पहले कहा था, वो गलत था। पीएम मोदी अब तक कहते रहे हैं कि मुफ्तखोरी अच्छी नहीं है। अब उन्हें कहना चाहिए कि वे गलत थे, केजरीवाल सही थे। पीएम को कहना चाहिए कि फ्री सुविधाएं देश के लिए गलत नहीं हैं। ये तो भगवान का प्रसाद हैं। बता दें कि प्रदेश में चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, वहीं नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः आखिरकार बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने मांगी माफी, बोले- शब्दों से चोट पहुंची इसलिए कोई जस्टिफिकेशन नहीं
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
8 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
8 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
12 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
14 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
15 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines