Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नए नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगाई जाए।
केजरीवाल ने आज एक प्रेस वार्ता में कहा, “हमें अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बहुत सारे प्रयासों की जरूरत है, लेकिन इसके साथ ही हमें अपने देवी-देवताओं के आशीर्वाद की भी जरूरत है।”
उन्होंने कहा कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधी जी की तस्वीर है, वह जैसी है वैसी ही रहनी चाहिए। अगर हम दूसरी तरफ गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाएं, तो पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिल जाएगा।
केजरीवाल ने इंडोनेशिया का किया जिक्र
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है, वहां की कुल आबादी के दो प्रतिशत से भी कम आबादी हिंदुओं की है। इसके बावजूद उन्होंने अपने करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर छापी है। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए भारत सरकार से हमने ये मांग की है।
अभी पढ़ें – कोयंबटूर कार एलपीजी सिलेंडर विस्फोट की एनआईए जांच की सिफारिश
केजरीवाल ने कहा कि इस संबंध में वे जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोग अक्सर प्रयास करते हैं, लेकिन अगर देवी देवताओं का आशीर्वाद ना हो, तो वो प्रयास सफल नहीं होते हैं, इसीलिए ये सुझाव मन में आया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
25 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
59 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
4 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
5 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
5 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
8 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines