Delhi Fire News : दिल्ली के पुलिस स्टेशन में भीषण आग से लगने की खबर सामने आ रही है, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस स्टेशन में रिकॉर्ड रूम से लेकर अलमारी, बैरिक समेत कई सामान जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही है कि इस घटना में किसी के जानमाल को नुकसान नहीं पहुंचा।
दमकल विभाग के अनुसार, दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस स्टेशन में आग लगने की सूचना शुक्रवार देर रात 12.45 बजे के आसपास मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया, जिसने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया। हालांकि, अभीतक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें : Watch Video: दिल्ली में 6 बच्चों समेत 16 लोगों को छू कर निकली ‘मौत’, जलती बिल्डिंग से बहादुर फायर कर्मियों ने बाहर निकाला
डीसीपी ऑफिस तक आग फैलने से पहले पाया काबू
जिस जगह पर आग लगी, उस परिसर में डीसीपी मेट्रो का ऑफिस भी है। दमकल विभाग ने बताया कि डीसीपी ऑफिस तक आग फैलने से पहले उस पर समय रहते काबू कर लिया गया, लेकिन कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस स्टेशन के सारे कागजात और सामान जलकर राख हो गए। पुलिस स्टेशन के चारों ओर जला हुआ सामान ही नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के घर में लगी भीषण आग, 2 बहनों की दर्दनाक मौत
पूरी तरह से सुरक्षित हैं पुलिसकर्मी
पुलिस स्टेशन में आग इतनी तेजी फैली कि रिकॉर्ड रूम से लेकर अलमारी, बैरिक और फाइलें जल गईं। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि यह आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ। हालांकि, पुलिस थाने में मौजूद पुलिसकर्मी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। किसी के जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
5 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
6 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
12 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
23 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 day agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines