Delhi Police Traffic Advisory: काफी दिनों से दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में कांवड़ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। वहीं, आज यानी 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। ऐसे में तीर्थयात्रियों के आराम के लिए रास्ते में कई जगह शिविर तैयार किए गए हैं। कांवड़ यात्रा आज से शुरू होकर दो अगस्त तक चलेगी।
बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंचेंगे दिल्ली
कहा जा रहा है कि कांवड़िये बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंच सकते हैं, जबकि कुछ दिल्ली के बॉर्डर से होते हुए हरियाणा और राजस्थान में एंटर होंगे। इससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि इस साल करीब 15-20 लाख लोग हरिद्वार पहुंच सकते हैं।
मौके पर ही होगी कार्रवाई
अपनी एडवाइजरी में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन होने पर मौके पर ही कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं उल्लंघनों की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी की जाएगी। एडवाइजरी के मुताबिक, कांवड़ ले जाने वाले भक्त अप्सरा बॉर्डर, शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर ‘टी’ प्वाइंट, आईएसबीटी फ्लाईओवर बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, फैज रोड, अपर रिज रोड, धौला कुआं, एनएच-8 सहित कई रास्तों से गुजरेंगे और रजोकरी बॉर्डर से हरियाणा के लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : Kawad Yatra 2024: डायवर्ट रहेंगे वेस्ट UP के ये 5 रूट, योगी सरकार के भी 5 फरमान
ये रूट हुए डायवर्ट
- कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस ने कुछ रूट डायवर्ट किए हैं…
- कांवड़ यात्रा के दौरान भारी परिवहन वाहनों को मोहन नगर से एनएच-24 की ओर मोड़ दिया है।
- एडवाइजरी में बताया गया है कि किसी भी वाहन को भोपुरा के रास्ते वजीराबाद रोड और अप्सरा बॉर्डर के रास्ते होते हुए GT रोड की तरफ जाने की परमिशन नहीं होगी।
- सिटी बसों को छोड़कर आउटर रिंग रोड पर जीटी करनाल रोड से आने वाले भारी कमर्शियल वाहनों को सीधे NH-24 की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
- वहीं, वजीराबाद रोड और GT रोड से शाहदरा की तरफ जाने की इजाजत नहीं होगी।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
37 mins agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
3 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
13 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
14 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
16 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
19 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
19 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
21 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
22 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines