Kawad Yatra 2024: डायवर्ट रहेंगे वेस्ट UP के ये 5 रूट, योगी सरकार के भी 5 फरमान

Kawad Yatra Route Diversion: सावन का महीना और कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इसके चलते उत्तर प्रदेश में रूट डायवर्ट रहेंगे। दिल्ली से उत्तर प्रदेश आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी, आइए जानते हैं कि लोग 15 अगस्त तक किस रूट से आए जाएं?

Sawan 2024 Kanwar Yatra

Sawan 2024 Kanwar Yatra Haridwar

Kawad Yatra Route Diversion: सावन का महीना 22 जुलाई को शुरू हो जाएगा। आज से कांवड़िये यात्रा पर निकल गए हैं। वहीं अब 15 अगस्त तक दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश तक पूरी भीड़ रहेगी। कांवड़िये हरिद्वार में गंगा नदी का पवित्र जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस साल सावन का महीना अधिकमास है और इस बार सावन महीने में 2 शिवरात्रि होंगी।

विज्ञापन

पहली शिवरात्रि 15 जुलाई को है। जलाभिषेक का समय 16 जुलाई को दोपहर के 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। दूसरी शिवरात्रि 14 अगस्त को है। 15 अगस्त को जलाभिषेक का समय सुबह 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। वहीं सावन के महीने में करीब एक महीन दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक रूट डायवर्ट रहेंगे। योगी सरकार ने भी कांवड़ियों के लिए, लोगों के लिए और यात्रा को लेकर कुछ फरमान भी जारी किए हैं। आइए जानते हैं कि रूट कहां-कहां डायवर्ट रहेंगे?

विज्ञापन

गाजियाबाद समेत 16 जिलो में रूट डायवर्ट रहेगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में नोएडा-गाजियाबाद समेत 16 जिलों में सावन महीने में रूट डायवर्ट रहेंगे। 21 जुलाई की रात से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा और 5 अगस्त की रात 8 बजे तक डायवर्ट ही रहेगा। पहले चरण का रूट डायवर्जन सहारनपुर में 21 जुलाई की आधी रात से लागू हो जाएगा।

दिल्ली से उत्तराखंड तक जाने वाला नेशनल हाईवे-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भी रूट डायवर्ट रहेगा। मेरठ जोन के ADG ध्रुवकांत ठाकुर ने उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली के SP-SSP के साथ मीटिंग करने के बाद ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी।

विज्ञापन

इस तरह डायवर्ट रहेंगे रूट

दिल्ली की तरफ से आ रही गाड़ियों को गाजियाबाद में एंट्री नहीं मिलेगी। लोग गाजीपुर बॉर्डर के रास्ते गाजियाबाद आ सकते हैं। दिल्ली से हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ जाने के लिए लोग गाजीपुर बॉर्डर से एंट्री करें और उत्तर प्रदेश गेट के रास्ते नेशनल हाईवे- 9 पर जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के बागपत से दिल्ली जाने वाले लोग ट्रोनिका सिटी और सोनिया विहार होते हुए दिल्ली जाएं। हापुड़, बुलंदशहर से आने वाली गाड़ियां डासना पुल से गाजियाबाद शहर नहीं जाएं, बल्कि नेशनल हाईवे-9 से सफर करें। दिल्ली, हापुड़, लाल कुआं से आने वाली गाड़ियां आत्माराम स्टील प्लांट तिराहा से नेशनल हाईवे-9 पर जाएं।

विज्ञापन

दिल्ली के लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे तक हेवी व्हीकल्स की एंट्री बैन रहेगी। संतोष मेडिकल शॉप के कट से मेरठ तिराहा रोड तक हेवी व्हीकल्स की आवाजाही बैन रहेगी। ग्रीन एवेन्यू, खोड़ा, काला पत्थर, नोएडा सेक्टर-62, छिजारसी, कनावनी पुस्ता से इंदिरापुरम में भारी वाहन नहीं आएंगे। दिल्ली मेरठ रोड और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हेवी व्हीकल्स की एंट्री बैन की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ