Delhi Traffic Advisory: सावन के महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. श्रद्धालुओं की सुरक्षित और बिना किसी रोक टोक के आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं. पुलिस ने लोगों से यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित रूट और ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके.
जारी एडवाइजरी के अनुसार, कांवड़ियों की आवाजाही के लिए आईएसबीटी, शाहदरा, लोनी बॉर्डर, खजूरी चौक, गाजीपुर बॉर्डर और रिंग रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्रबंधन लागू रहेगा. पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए अलग लेन और रूट बनाए गए हैं. आवश्यकता पड़ने पर इन मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोका या डायवर्ट किया जा सकता है.
कांवड़ यात्रियों के लिए निर्धारित किए गए पारंपरिक मार्ग
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पारंपरिक मार्ग तय किए हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित रूट का ही उपयोग करें.
- अप्सरा बॉर्डर से आने वाले कांवड़िए शाहदरा फ्लाईओवर रोड, सीलमपुर टी-पॉइंट और ISBT फ्लाईओवर होते हुए आगे बढ़ेंगे. वापसी के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है.
- भोपुरा बॉर्डर से प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं का रूट वजीराबाद रोड, लोनी गोल चक्कर फ्लाईओवर, गोकुलपुरी टी-पॉइंट, 66 फुटा रोड, सीलमपुर टी-पॉइंट, NH-1 और नया ISBT ब्रिज से होकर रहेगा. लौटते समय भी इसी मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा.
- लोनी बॉर्डर से आने वाले कांवड़िए लोनी फ्लाईओवर के रास्ते आगे बढ़ेंगे. वहीं सोनिया विहार बॉर्डर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुस्ता रोड, खजूरी फ्लाईओवर और वजीराबाद रोड का मार्ग निर्धारित किया गया है. दोनों मार्गों पर वापसी भी इसी रूट से होगी.
- भोपुरा बॉर्डर से आने वाले एक अन्य मार्ग में वजीराबाद रोड, वजीराबाद पुल और आउटर रिंग रोड को शामिल किया गया है. वापसी के लिए भी यही रास्ता लागू रहेगा.
- इंदिरापुरम नाला रोड से आने वाले श्रद्धालु गाजीपुर बॉर्डर, न्यू अशोक नगर और पुस्ता रोड के रास्ते अपनी यात्रा पूरी करेंगे. लौटते समय भी उन्हें इसी निर्धारित मार्ग का पालन करना होगा.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के इंदिरापुरम और गाजियाबाद की ओर से आने वाले कांवड़िए गाजीपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करेंगे. इसके बाद उनकी यात्रा निर्धारित मार्गों से आगे बढ़ेगी. इसी प्रकार लोनी बॉर्डर और शाहदरा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि विभिन्न दिशाओं से आने वाले यातायात का बेहतर प्रबंधन किया जा सके.
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट के बीच DU और IIT मद्रास का बड़ा फैसला, छात्रों के लिए जारी की सख्त गाइडलाइन
प्रशासन ने विशेष रूप से कार्यालय आने-जाने वाले लोगों, स्कूल वाहनों, मालवाहक वाहनों और लंबी दूरी की बसों के चालकों को सलाह दी है कि वे पीक आवर्स के दौरान प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें. कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी तथा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से यातायात पर निगरानी रखी जाएगी.
इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अलग व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले लाइव ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखें और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 hr agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
6 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
8 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
13 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
23 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines