हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Kanjhawala Death Case: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन

Kanjhawala Death Case: कंझावला इलाके में लड़की को कार से घसीटने के मामले में पांचों आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

दिल्ली पुलिस ने शहर में 20 साल की युवती को कार से घसीटे जाने के बाद उसकी मौत के मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। यहां कोर्ट ने पांचों आरोपियों  को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

और पढ़िए –Delhi Sultanpuri Accident Case: मृतका के परिजन के बयान और पुलिस के दावे, जानें अब तक के बड़े अपडेट्स

रविवार तड़के हुई थी घटना

स्कूटी सवार 20 साल की युवती रविवार सुबह तीन बजे के बाद घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी कार सवारों ने उसके स्कूटी को टक्कर मार दी। फिर लड़की को सुल्तानपुरी से दिल्ली के कंझावला तक लगभग चार किलोमीटर तक घसीटते रहे। इस दौरान युवती की मौत हो गई।

घटना के बाद, दिल्ली पुलिस ने कार का पता लगाया और जांच शुरू की। उन्होंने कार के मालिक का पता लगाया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) के रूप में हुई है।

और पढ़िए –Delhi Crime News: ‘कार के नीचे फंसी लड़की को डेढ़ घंटे तक घसीटते रहे’, चश्मदीद ने बताई रूह कंपा देने वाली कहानी

बताया जा रहा है कि मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पांच दिन की हिरासत मांगी थी। अदालत ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को पांच लोगों की तीन दिन की हिरासत मंजूर कर ली।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें