हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कालकाजी मंदिर में बड़ा हादसा, रेलिंग में उतरा करंट, एक की मौत और 7 घायल

Kalkaji Temple stampede after electrocution: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास मौजूद लोग बच्चों और महिलाओं को लेकर एंबुलेंस की तरफ दौड़े।

विज्ञापन

Kalkaji Temple stampede after electrocution: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां नंगे तार से मंदिर की रेलिंग में करंट उतर गया। जिससे 9वीं क्लास के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद हुई भगदड़ में सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार नवरात्रि के चलते पूरे मंदिर में हैलोजन लाइट लगाई गई हैं। इन्हीं में से एक लाइट का बिजली का तार टूट गया और पास स्थित लोहे की रेलिंग पर जा गिरा। जिससे वहां मौजूद लोगों को करंट लग गया। करंट लगने के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे।

रामप्याऊ के पास हुआ हादसा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 2 अक्टूबर को आधी रात रात करीब 12:40 बजे ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि नवरात्र का पहला दिन होने के चलते मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा मंदिर के रामप्याऊ के पास हुआ है। हादसे के बाद तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बुरे फंसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फुकरा इंसान, एल्विश यादव, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने किया नोटिस

सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों और महिलाओं को उठाया और एंबुलेंस की तरफ दौड़े। पुलिस और बचाव दल ने तुरंत घायलों को समीप के अस्पताल पहुंचाया। जहां एक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और अन्य सात लोगों की हालत अब स्थिर है।

विज्ञापन

मंदिर में दर्शन फिर से किए गए चालू

पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही मंदिर परिसर की बिजली आपूर्ति काटकर टूटे तार को ठीक कर बिजली फिर बहाल कर दी गई है। फिलहाल मंदिर परिसर में दर्शन चालू कर दिए गए हैं। घटनास्थल पर फोरेंसिक स्टाफ और बीएसईएस की टीम जांच कर रही है। पढ़ता था।

ये भी पढ़ें: सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, नई कार खरीदने पर इस राज्य में मिलेगी 75% तक की छूट, बस करना होगा ये काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola