गाजियाबाद के खोड़ा में डबल मर्डर, शख्स ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; बाल-बाल बची दूसरी संतान

Ghaziabad Khoda Colony: सूर्यबली मौर्य ने आगे कहा, ‘राजा अंसारी द्वारा अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और पुत्री सना तबस्सुम की हत्या कर दी गई, दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम को घायल है. रूबी को तत्काल उपचार हेतु एमजी अस्पताल भेजा गया है.

CRIME.jpg_ca1125

लखनऊ के बाद अब गाजियाबाद में डबल मर्डर से मचा हड़कंप (Photo: AI/News24)

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीते दिनों हुए डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला अभी शांत नहीं हुआ था, इस बीच गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में भी लखनऊ जैसी वारदात से हड़कंप मच गया. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 15 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने अपनी दूसरी 14 वर्षीय बेटी पर भी जानलेवा हमला किया, लेकिन वो किसी तरह बच निकली. मामला खेड़ा कॉलोनी के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में स्थित इमारत की चौथी मंजिल पर हुआ.

विज्ञापन

बाल-बाल बची 14 वर्षीय दूसरी बेटी रूबी

न्यूज 24 के रिपोर्टर द्वारा पूछे जाने पर पता चला कि पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार रात करीब 12:15 बजे. मृतकों की पहचान बीबी तबस्सुम और बेटी सना तबस्सुम के रूप में हुई है. हमले में बाल-बाल बची 14 वर्षीय घायल बेटी रूबी तबस्सुम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल वो खतरे से बाहर है. आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार के अररिया का रहने वाला राजा अंसारी के तौर पर हुई है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और शवों का पंचायतनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

बिहार का रहने वाला है आरोपी राजा अंसारी

इन्दिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया, ’22 अगस्त 2026 को रात्रि करीब 12:15 बजे थाना खोड़ा को सूचना प्राप्त होती है कि लोकप्रिय विहार की गली नंबर 3 में रहने वाले राजा अंसारी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी. इस सूचना पर थाना खोड़ा की पुलिस तथा मेरे द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचा जाता है, तो जांच-पड़ताल में यह तथ्य प्रकाश में आता है कि राजा अंसारी जो मूल रूप से अररिया, बिहार का रहने वाला है. अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और अपनी दो बेटियों सना तबस्सुम व रूबी तबस्सुम, जिनकी उम्र क्रमशः 15 वर्ष तथा 14 वर्ष है, के साथ गली नंबर 3 में मकान के चौथे मंजिल पर रहता था.’

विज्ञापन

क्या थी हत्या की वजह?

सूर्यबली मौर्य ने आगे कहा, ‘राजा अंसारी द्वारा अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और पुत्री सना तबस्सुम की हत्या कर दी गई, दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम को घायल है. रूबी को तत्काल उपचार हेतु एमजी अस्पताल भेजा गया जहां वह खतरे से बाहर है और शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है. अभियुक्त राजा अंसारी को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.’ हत्या की मुख्य वजह का खुलासा अभी नहीं हो पाया है, पुलिस राजा अंसारी से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ