JNU Clash Delhi: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में गुरुवार रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और लेफ्ट समर्थित छात्र समूहों के बीच जमकर झड़प हो गई। इस दौरान जमकर लाठियां चलीं। कई छात्र घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में विवाद स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में चुनाव समिति के सदस्यों के चयन को लेकर हुआ था। इससे पहले, 10 फरवरी को भी GBM के दौरान झड़प हुई थी। कुलपति शांतिश्री डी पंडित ने शुक्रवार को कहा कि झड़प में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
दरअसल, जेएनयू में चुनाव 5 साल बाद हो रहे हैं, जिसको लेकर छात्र अपना विरोध जता रहे हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमें दोनों तरफ से शिकायत मिली है। हम शिकायतों की जांच कर रहे हैं। पुलिस को तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों गुटों ने दर्ज कराई शिकायत
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, छात्रों के बीच झड़प यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज बिल्डिंग में गुरुवार देर रात हुई। एबीवीपी और लेफ्ट समर्थित समूहों के छात्रों ने एक-दूसरे के खिलाफ वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ छात्रों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झड़प में चार छात्र घायल
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि हमें परिसर में झड़प के बारे में देर रात 1.15 बजे सूचना मिली। इसमें चार छात्र घायल हो गए। दोनों पक्षों से कई शिकायतें मिली हैं। आगे की पूछताछ जारी है। वहीं, कुलपति शांतिश्री डी पंडित ने कहा कि प्रशासन इस मामले को देखेगा और सख्त कार्रवाई करेगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के रघुबीर नगर में हफ्ता वसूली को लेकर हंगामा, कार फूंकी, SHO समेत दो पुलिसकर्मी घायल
दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
कुलपति ने कहा कि जेएनयू छात्र संघ चुनाव छात्रों द्वारा आयोजित किए जाते हैं। यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है कि यह एक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया हो। उन्होंने बताया कि इंटर-हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेशन (IHA) चुनाव के संचालन की देखरेख करता है। छात्र संगठन की किसी भी शिकायत पर आईएचए द्वारा गौर किया जाएगा। दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ उनकी राजनीतिक संबद्धता की परवाह किए बिना बहुत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आगे टाला जा सकता है छात्रसंघ चुनाव
कुलपति ने यह भी कहा कि हिंसा में गंभीर रूप से घायल छात्रों के मेडिकोलीगल मामले सामने आने के बाद संबंधित अधिकारी एक रिपोर्ट तैयार करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। पंडित ने छात्रों को चेतावनी दी कि परिसर में हिंसा की किसी भी गतिविधि के कारण जेएनयू छात्रसंघ चुनाव को आगे टालना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘भगवा जलेगा…तेरी कब्र खुदेगी…’ JNU की दीवारों पर फिर लिखे भारत विरोधी नारे
घटना का वीडियो आया सामने
घटना के एक वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति को छात्रों को लाठी से पीटते हुए दिखाया गया है, जबकि दूसरे में एक व्यक्ति छात्रों पर साइकिल फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। अन्य वीडियो में भी एक समूह द्वारा व्यक्तियों को भीड़ते और पीटते हुए दिखाया गया है, जबकि विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की थी।
https://twitter.com/drpawantyagi07/status/1763433875886277096
एबीवीपी और लेफ्ट छात्रों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
एबीवीपी ने बताया कि एक वीडियो में दूसरों को छड़ी से पीटते और साइकिल फेंकते हुए दिख रहे दो छात्र उसकी जेएनयू इकाई के सदस्य थे। वे अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे थे। दूसरी ओर, लेफ्ट समर्थित समूहों ने आरोप लगाया कि चुनाव समिति के सदस्यों के चयन से असंतुष्ट एबीवीपी सदस्यों ने जेएनयूएसयू पदाधिकारियों और अन्य छात्रों पर हमला किया।
संयुक्त सचिव को मिली जान से मारने की धमकी
जेएनयूएसयू के संयुक्त सचिव मोहम्मद दानिश, जो जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष के साथ स्कूल जनरल बॉडी मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे, ने दावा किया कि उन्हें उनकी धार्मिक पहचान के कारण एबीवीपी सदस्यों से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बैठक के दौरान उन्हें बंधक बना लिया गया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बड़े प्लान की तैयारी में बीजेपी, 4 या 5 सांसदों का कट सकता है टिकट
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
6 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
7 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
10 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
14 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
16 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines