Jitan Ram Manjhi Meet Amit Shah: पटना में 23 जून को नीतीश कुमार की अगुवाई में होने वाली बैठक से पहले विपक्षी एकता को बड़ा झटका देते हुए बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली में हुई। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और मांझी के बेटे संतोष सुमन भी मौजूद रहे। संभावना है कि गुरुवार को मांझी अपनी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) का बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं।
जीतन राम मांझी 20 मई 2014 से 20 फरवरी 2015 तक बिहार के 23वें मुख्यमंत्री रहे हैं। वह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष हैं।
संतोष ने नीतीश पर लगाया था ये आरोप
जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी नीतीश सरकार में मंत्री थे। उन्होंने 13 जून को मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया था कि जडयू चाहती है कि हम अपनी पार्टी को उनके साथ मर्ज कर दें। लेकिन हमें ये मंजूर नहीं हैं। हम अकेले संघर्ष करेंगे। हमें जदयू में विलय नहीं करना है। नीतीश कुमार लगातार हमसे विलय करने के लिए कह रहे थे, लेकिन हमने इनकार कर दिया।
मांझी को नहीं मिला था विपक्षी एकता बैठक का न्योता
जीतनराम मांझी सीएम नतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं। दरअसल नीतीश कुमार 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में जीतनराम को न्योता नहीं दिया गया है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने खुलकर स्वीकार किया था कि उन्हें विपक्षी एकता के नाम पर पटना में होने वाली बैठक के लिए बुलावा नहीं मिला है।
संतोष मांझी के इस्तीफा देने से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी। मीडियाकर्मियों ने उनके पूछा कि आप मजाक तो नहीं कर रहें? जवाब देते हुए मांझी ने कहा कि आपको जो समझना है समझिए लेकिन हमारी पार्टी एक भी सीट पर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। हालांकि जीतन राम मांझी ने कुछ दिन पहले नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।
इस दौरान उनके साथ उनके बेटे संतोष भी मौजूद थे। तब उन्होंने नीतीश के सामने मांग रखी थी कि उनकी पार्टी 5 लोकसभा सीट दिया जाए।
यह भी पढ़ें: West Bengal Panchayat polls: पंचायत चुनाव में हिंसा, बंगाल के लिए शर्म की बात है, कलकत्ता HC ने दिए CBI जांच के आदेश
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
4 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
21 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
1 day agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines