राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एसआईआर को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. दिल्ली पुलिस द्वारा 11 अक्टूबर को जंतर मंतर को धरना प्रदर्शन स्थलों की लिस्ट से हटा दिया गया था, जिसके बाद आंदोलनकारियों को प्रदर्शन के लिए तीन नई जगह निर्धारित कई गई थी. अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया है. उच्चतम न्यायालय में बुधवार को दिल्ली पुलिस के फैसले को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की गई है.
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के निर्देशों का दिया था हवाला
दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटाने के फैसले का हवाला कोर्ट के निर्देश को बताया था. पुलिस ने मंगलवार को हाईकोर्ट से कहा कि जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगहों की सूची से हटाने का फैसला हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर लिया गया है. अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ को बताया कि पुलिस ने रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान को विरोध-प्रदर्शन के लिए नयी जगह के रूप में अधिसूचित किया है.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया? दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को दिया जवाब
याचिका में क्या कहा गया?
याचिकाकर्ता कौन है इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन जंतर मंतर को लेकर याचिका में दलील दी गई है कि प्रदर्शन स्थलों को शहर से दूर निर्धारित करने से नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर असर पड़ सकता है. याचिका में संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अनुच्छेद 19(1)(b) के तहत शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के अधिकार का उल्लेख किया गया है. याचिकाकर्ता का कहना है कि यदि विरोध-प्रदर्शन के लिए दूरदराज के स्थान तय किए जाते हैं, तो लोगों के लिए अपने विचार व्यक्त करना और सामूहिक रूप से विरोध दर्ज कराना मुश्किल हो सकता है.
याचिका में सुप्रीम कोर्ट के 2018 के मजदूर किसान शक्ति संगठन बनाम भारत संघ फैसले का भी संदर्भ दिया गया है. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि नए प्रदर्शन स्थलों के संचालन के लिए संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अभी तक जारी नहीं की गई है. साथ ही, जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से बाहर रखने के फैसले की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे मनमाना बताया गया है.
यह भी पढ़ें: अभिजीत दीपके के ‘मेंटर’ अजिंक्य शिंदे 5000 रुपए के बॉन्ड पर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
दिल्ली मेट्रो और ट्रेन सेवाओं पर कल सुनवाई
इस बीच ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शनों से पहले दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेन सेवाओं में व्यवधान से संबंधित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. मामले में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत की गई पाबंदियों और सार्वजनिक परिवहन पर उनके प्रभाव से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
1 hr agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
2 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
14 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
15 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
21 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
22 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
23 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
23 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines