जनपथ की CCS बिल्डिंग में आग से हड़कंप, 13 से अधिक फायर टेंडर मौजूद

Delhi building fire: नई दिल्ली स्थित जनपथ की सीसीएस बिल्डिंग में आज दोपहर अचानक आग लग गई। इसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बिल्डिंग से मजदूरों को निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Janpath CCS Building fire

दिल्ली के जनपथ स्थित सीसीएस बिल्डिंग में लगी आग (Pic Credit- News24)

विज्ञापन

Janpath CCS Building fire: दिल्ली के जनपथ स्थित सीसीएस बिल्डिंग में आग लग गई है। सूचना के बाद मौके पर 13 से अधिक फायर टेंडर आग बुझाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार फिलहाल मजदूरों को बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया है। आग इतनी तेज थी कि पूरा आसमान धुआं-धुआं हो गया है। आग की सूचना पर दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाई जा रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Advertisment

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। इस दौरान घर का एक हिस्सा जलकर राख हो गया। डीएफएस अधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना के बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आग एलपीजी सिलेंडर में लीक होने के कारण लगी। जब हादसा हुआ उस समय महिला घर में खाना बना रही थी।

महिला ने बताया कि मैंने चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही माचिस लगाई तो सिलेंडर में अचानक आग लग गई। मैं जल्दी से बच्चों को लेकर भागी।

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ