Delhi: जहांगीरपुरी में दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग एक युवक की 4 गोलियां लगने से मौत, 2 घायल 

पुलिस के अनुसार वारदात में लिप्त लोगों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश कर लग रहा है।

Delhi: जहांगीरपुरी में दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग एक युवक की 4 गोलियां लगने से मौत, 2 घायल 

Delhi: जहांगीरपुरी में दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि इस बीच एक युवक की 4 गोलियां लगने से मौत हो गई है और दो  घायल हैं। पुलिस ने दोनों गुटों के बीच झगड़े का कारण नहीं बताया है। फिलहाल इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रहा है।

विज्ञापन

आपसी रंजिश के कारण चली गोलियां

पुलिस के अनुसार मरने वाले की पहचान जहांगीरपुरी निवासी दीपक के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान नरेंद्र और सुरज के रूप में हुई है। दोनों पक्ष के लोग आसपास रहते हैं। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। दोनों पक्षों से आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा गया 

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कई राउंड फायिंग होने की सूचना मिली थी। मौका एक वारदात से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। दोनों पक्ष  पिस्टल कहां से लाए इस बात की जांच की जा रही है। मरने वाले के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

डोजेयर खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार वारदात में लिप्त लोगों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की जा रही है। मरने वाले के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में गिरफ्तारी की जाएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ