हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jacqueline Fernandez: पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीज, विदेश जाने की मांगी अनुमति

विज्ञापन

Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी के लिए अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। बता दें कि जैकलीन पर आरोप है कि उन्होंने ठग सुकेश से कार और घर समेत अन्य महंगे गिफ्ट लिए। ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1605096849634836480

सुकेश को भी लाया गया कोर्ट

जानकारी के मुताबिक, ठग सुकेश चंद्र शेखर को भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी के लिए पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया है। बता दें कि सुकेश की गिरफ्तारी और मामला दर्ज किए जाने के बाद ये पहली बार होगा जब कोर्ट में सुकेश और जैकलीन आमने सामने होंगे।

विज्ञापन

पेशी के दौरान जैकलीन फर्नांडीज ने 23 दिसंबर से बहरीन की यात्रा करने की अनुमति के लिए एक आवेदन दायर किया। अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले को 22 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया।

 और पढ़िए – महाराष्ट्र भाजपा के राम कदम बोले- ‘पठान’ फिल्म के निर्माताओं को स्पष्टीकरण देना चाहिए वरना…

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1605115053300101120

सुकेश चंद्रशेखर का दावा- मैंने AAP को दिए 60 करोड़ रुपये

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने बड़ा दावा किया। बताया कि उसने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये दिए हैं। बता दें कि सुकेश ने इससे पहले भी दिल्ली के उपराज्यपाल को लिखी गई अपनी चिट्ठी में ये दावा किया था।

विज्ञापन

सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक ने कहा कि आज सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उन्होंने आप को 60 करोड़ रुपये दिए। एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने उनका बयान लिया और समिति ने अपनी सिफारिशें दी हैं और कहा है कि आरोप गंभीर हैं और जांच की जानी चाहिए।

 और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola