ISOMES CONVOCATION 2024: बीएजी नेटवर्क के मीडिया संस्थान ISOMES में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जनसंचार एवं पत्रकारिता के उत्तीर्ण छात्रों को डिग्रीयां प्रदान की गईं। दीक्षांत समारोह में बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार मनोज बाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। न्यूज24 की सीएमडी अनुराधा प्रसाद ने इस अवसर पर छात्रों को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन भर पत्रकारिता के उच्च आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए निष्पक्ष व निडर पत्रकारिता करने की शपथ दिलायी।
ISOMES CONVOCATION 2024
न्यूज 24 के संस्थान ISOMES का दीक्षांत समारोह
गुरुवार को न्यूज24 के एम्फीथियेटर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2017-2020, 2018-2021, 2019-2022, 2020-2023 बैच के डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स के छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम का प्रारंभ न्यूज 24 के संस्थान ISOMES की उपलब्धियां बताने के साथ किया गया। शॉर्ट फिल्म के माध्यम से बताया गया कि ISOMES से पढ़कर निकले छात्र देश के सभी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए अपनी प्रतिभा का लौहा मनवा रहे हैं। न्यूज मीडिया से लेकर फिल्मी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। अध्ययन के दौरान देश के शीर्ष पत्रकारों, कलाकारों द्धारा इन छात्रों को कार्यक्षेत्र के लिए कुशल प्रशिक्षण द्वारा तैयार किया जाता है।
मुख्य अतिथि के रूप में आए कलाकार मनोज बाजपेयी
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मनोज बाजपेयी ने अपने अनुभव और जीवन संघर्ष के बारे में छात्रों से चर्चा करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में कामयाब होने के लिए प्रेरित किया। न्यूज 24 के एंकर मानक गुप्ता ने मनोज बाजपेयी से लाइव इंटरव्यू में पत्रकारिता और फिल्म जगत की दुनिया के बारे में कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि ISOMES के छात्र देश भर में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।कार्यक्रम के प्रारंभ में मनोज बाजपेयी का बीएजी नेटवर्क की सीएमडी अनुराधा प्रसाद ने शॉल और प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मानित किया।
ISOMES CONVOCATION 2024
वरिष्ठ पत्रकार और बीएजी नेटवर्क की सीएमडी अनुराधा प्रसाद ने जनसंचार एवं पत्रकारिता के छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि उन्हें पत्रकारिता में काम करते हुए सिद्धांतों और आदर्शों से कभी समझौता नहीं करना है। छात्र यदि मेहनत से काम करेंगे तो सफलता उनके कदम अवश्य चूमेगी। आपकी सफलता लोगों को आपकी प्रशंसा करने के लिए मजबूर कर देगी।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
7 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
13 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
14 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
20 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines