दिल्ली में पकड़े गए ISI और शहजाद भट्टी से जुड़े आतंकी मॉड्यूल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. मिली जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक कथित आतंक का कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था. इसी नेटवर्क के जरिए भारत और खासकर दिल्ली में दहशत फैलाने की योजनाएं बनाई जा रही थीं. सोशल मीडिया एप्स के माध्यम से भारतीय युवाओं से संपर्क किया जाता था और उन्हें अपने जाल में फंसाया जाता था. इसके पीछे ISI से जुड़े हैंडलरों की भूमिका सामने आई है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 12 सदस्यीय मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. जांच एजेंसियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इन लोगों को दिल्ली और आस-पास के राज्यों में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी. पुलिसकर्मियों की हत्या के जरिए डर और अस्थिरता पैदा करने की योजना बनाई गई थी. आरोपियों को कथित ISI समर्थित संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) के प्रचार का काम भी सौंपा गया था.
धार्मिक नेताओं और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने के मिले थे निर्देश
वहीं, जांच में ये भी सामने आया है कि मॉड्यूल के सदस्यों को धार्मिक नेताओं और धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने के निर्देश दिए गए थे. इससे सांप्रदायिक तनाव और अशांति फैलाने की साजिश रची जा रही थी.
ISI से जुड़े हैंडलर सोशल मीडिया के जरिए लगातार संपर्क में थे. आरोपियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर देश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की तैयारी की जा रही थी. सुरक्षा एजेंसियां इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही हैं.
ग्रैफिटी और पोस्टर लगाने का अभियान चलाया जा रहा था
दिल्ली-एनसीआर में टीटीएच के समर्थन में ग्रैफिटी और पोस्टर लगाने का अभियान भी चलाया जा रहा था. दीवारों पर संगठन के समर्थन में लिखावट की जा रही थी. आरोपियों को आबिद जट्ट के पोस्टर लगाने के भी निर्देश दिए गए थे. हाल ही में टीटीएच ने पंजाब के अमृतसर के मजीठा में एक ASI की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. इसी के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई थीं.
अवैध हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद
स्पेशल सेल की कार्रवाई में पांच अवैध हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इसके अलावा आबिद जट्ट के पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. जांच एजेंसियों को पुलिसकर्मियों की रेकी और उन्हें धमकाने वाले वीडियो भी मिले हैं. इन वीडियो को पाकिस्तान स्थित हैंडलरों तक भेजा जाता था. इससे मॉड्यूल की सक्रियता और गंभीरता का पता चलता है.
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
14 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
15 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
15 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
16 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
17 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
20 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
21 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
23 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines