Viral Video: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार रात की है, जब एक मरीज स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में भर्ती की गई और उसके पति ने इलाज के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बदसलूकी की। बता दें कि ये व्यक्ति पेशे से आईपीएस अधिकारी हैं। इस मामले के सामने आने के बाद से रेजिडेंट डॉक्टरों में गुस्सा है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
कब हुई घटना?
VMMC और सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने जानकारी दी है कि सर्जरी पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट को ड्यूटी के दौरान बदसलूकी और धमकियों का सामना करना पड़ा। आरडीए के अध्यक्ष भरणी कुमार ने कहा कि यह घटना 24 नवंबर की रात को हुई, जब ड्यूटी पर मौजूद रेजिडेंट डॉक्टर न्यू एसआईसी बिल्डिंग में जनरल सर्जरी रेफरेंस कॉल पर एक मरीज को देख रहे थे।
भरानी ने कहा कि उस मरीज का नाम अनीता रॉय है, जिनको SIC बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर भर्ती कराया गया था।अनीता के साथ उनके पति बृजेंद्र कुमार यादव भी थे, जो पेशे से आईपीएस अधिकारी हैं। जब रेजिडेंट डॉक्टर ने मरीज से उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछा, तो मरीज ने कथित तौर पर ठीक से जवाब नहीं दिया और बुरा व्यवहार किया। उसके बाद, उसके पति ने भी बहुत अभद्र व्यवहार किया और डॉक्टर का अपमान किया। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि यादव के गुस्से का कारण क्या था। यहां हम आपके लिए उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
कब मिली जानकारी?
इस घटना की खबर सोमवार को सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच अस्पताल के बाकी डॉक्टरों तक पहुंची। उसके बाद, रेजिडेंट डॉक्टरों ने लगभग 2 घंटे तक आपातकालीन वार्ड में काम करना बंद कर दिया। हालांकि बाद में सभी रेजिडेंट डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर चले गए।
सोमवार को रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस मामले पर एक पत्र लिखकर अस्पताल प्रशासन और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। पत्र में लिखा गया है कि मरीज के अटेंडेंट के तौर पर आईपीएस अधिकारी बिजेंद्र कुमार यादव को रेजिडेंट डॉक्टर के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। रेजिडेंट डॉक्टर्स की मांग है कि वह इस घटना की जिम्मेदारी लें और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकें।
सफदरजंग रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और जिस रेजिडेंट डॉक्टर के साथ यह घटना हुई, उन्हें फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) का समर्थन मिला है। FAIMA की ओर से एक पत्र जारी कर कहा गया है कि हम हर मरीज के साथ समान व्यवहार करते हैं। फिर हर मरीज मरीज की तरह व्यवहार क्यों नहीं कर सकता? FAIMA का कहना है कि वह सरकारी अस्पतालों में बढ़ते वीआईपी कल्चर की कड़ी निंदा करता है। अगर दिल्ली में ऐसा हो सकता है तो कहीं भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें –मंडप में दूल्हे की जॉब पसंद न आई तो शादी ठुकराई, बोली-सरकारी नौकरी वाला चाहिए
संबंधित खबरें
सोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
27 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
9 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines