Delhi Wrestlers Protest: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों को अनुशासनहीन करार दिया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि पहलवानों का सड़क पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है। इससे भारत की छवि खराब हो रही है। अगर उन्हें कोई समस्या है तो उन्हें हमारे पास आना चाहिए था, हमसे बात करनी चाहिए थी। हमारे पास आने की बजाय वे सड़क पर उतर गए हैं, ये खेल के लिए अच्छा नहीं है।
वहीं, आईओए अध्यक्ष पीटी उषा के बयान के बाद पहलवान बजरंग पुनिया का बयान आया है। बजरंग ने कहा कि हमें पीटी उषा से ऐसी कठोर प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी, हमें उनसे समर्थन की उम्मीद थी।
https://twitter.com/AHindinews/status/1651565966189535232?s=20
रिपोर्ट का करना चाहिए था इंतजार
पीटी उषा ने कहा कि पहलवानों को कम से कम समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने जो भी किया है, वह खेल और देश के लिए अच्छा नहीं है। यह एक नकरात्मक दृष्टिकोण है।
कुश्ती संघ को चलाएगा तीन सदस्यीय एडहॉक पैनल
भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती संघ को चलाने के लिए पूर्व निशानेबाज सुमा शिरूर, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा को तीन सदस्यीय एडहॉक पैनल में शामिल किया है। तीसरा मेंबर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज होंगे, लेकिन अभी नाम तय नहीं है।
बता दें कि फिलहाल कुश्ती संघ के चुनाव पर खेल मंत्रालय ने रोक लगा दी है। खेल मंत्रालय ने एडहॉक पैनल बनाने का निर्देश दिया था। मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कल 28 अप्रैल को सुनवाई होनी है। खाप पंचायतों ने भी पहलवानों को समर्थन दिया है।
पहलवानों ने पीटी उषा को लिखा था लेटर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया समेत कई पहलवानों ने 23 अप्रैल से फिर से धरना प्रदर्शन शुरू किया है। इससे पहले जनवरी में पहलवानों ने प्रदर्शन किया था। आरोप है कि सात महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस थाने में यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है। पहलवानों ने ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को मामले पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए भी लिखा है।
यह भी पढ़ें: खेल के साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के धरने पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
17 mins agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
8 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
10 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
10 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines