---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Instagram पर फर्जी अकाउंट बना युवती की अश्लील तस्वीरें-वीडियो किए वायरल, शादी के लिए मनचले ने पार की हदें

Instagram Fake Account: युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया तो युवक ने हदें पार करते हुए ऐसी हरकत कर दी कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

---विज्ञापन---

Instagram Fake Account Girl Fake Video Viral: एक शख्स ने युवती से शादी करने के लिए हदें पार कर दीं। उसने युवती का फर्जी इंस्टाग्राम अकांउट बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। विरोध करने पर वह उसे ब्लैकमेल करते हुए उस पर शादी करने का दबाव डालने लगा। पुलिस ने युवती की शिकायत पर एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के पुणे मे रहने वाले गोपाल करालिया के रूप में हुई। पुलिस आरोपी तक उसका फोन ट्रेस करते हुए पहुंची। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें: ‘मुझे बिना कपड़ों के रखा, वीडियो बनाई, एसिड से जलाया, कुत्ते से कटवाया’; आंसुओं में छलका नाबालिग का दर्द

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर चैट से शुरू हुआ था किस्सा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के जरिए पुलिस को एक शिकायत मिली। पुलिस स्टेशन साइबर नॉर्थ दिल्ली ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। शिकायत में 20 साल की युवती ने एक युवक पर आरोप लगाए थे। युवती ने शिकायत में बताया कि 2018 में इंस्टाग्राम पर एक युवक का मैसेज आया। पहले उसने इग्नोर किया, फिर अचानक चैट हो गई। इसके बाद लगातार उनकी बात होने लगी। चैटिंग करते-करते वे दोस्त बन गए। युवती ने बताया कि इस बीच एक दिन युवक ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। क्योंकि वह दूसरी जाति का था तो उसने इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: गंदगी फैलाई तो 25 छात्राओं के हाथों पर डाल द‍िया खौलता तेल, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कड़ा एक्शन लिया

---विज्ञापन---

शादी नहीं करने पर वायरल करने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने युवती पर शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया तो उसने उससे बातचीत बंद कर दी। एक दिन युवती ने अपनी फोटो लगा एक इंस्टाग्राम अकाउंट देखा, जिस पर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो थीं। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने युवक से पूछा तो उसने माना कि फर्जी अकाउंट उसी ने बनाया है। उसने कहा कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसकी इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवक ने आपत्तिजनक भाषा में 2 इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए। बदनाम करने के लिए उसकी तस्वीरें इस्तेमाल की। तंग आकर उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी।

First published on: Dec 10, 2023 02:35 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola