New Delhi News: राजधानी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार हो चुका है। नया टर्मिनल डायल द्वारा चरण 3ए विस्तार परियोजना के तौर पर विकसित किया गया है। दिल्ली से उड़ान भरने के इच्छुक लोगों के लिए यह खास खबर है। दिल्ली एयरपोर्ट की ऑपरेटर कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने बुधवार को यह जानकारी दी है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि नया T1 टर्मिनल 17 अगस्त से शुरू हो जाएगा। डायल ने कहा है कि इस नए टर्मिनल पर स्पाइसजेट और इंडिगो अपना डोमेस्टिक ऑपरेशंस का बड़ा हिस्सा ले जाएंगी। टर्मिनल टी1 की छत का हिस्सा जून में ढह गया था। जिसके बाद वहां ऑपरेशन को रोक दिया गया था।
यह भी पढ़ें:जाति बंधन तोड़ नीतू से रचाई थी शादी, ठोकरें खाकर बनाया कॉन्स्टेबल, उसी की ‘बेवफाई’ से कत्लेआम
डायल के अनुसार नया टर्मिनल चरण 3ए विस्तार परियोजना के तौर पर डेवलप किया गया है। सबसे पहले स्पाइसजेट अपनी 13 फ्लाइट्स को इस नए टर्मिनल पर शिफ्ट करेगी। वहीं, 2 सितंबर से इंडिगो अपनी 34 फ्लाइट्स को T2 और T3 टर्मिनल से T1 पर शिफ्ट करेगी। बता दें कि नए टर्मिनल का उद्घाटन मार्च में हुआ था। दिल्ली एयरपोर्ट पर फिलहाल 3 टर्मिनल T1, T2 और T3 हैं। टर्मिनल टी1 की छत का हिस्सा जून में ढहने के बाद यहां ऑपरेशन सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद टी2 और टी3 के फ्लाइट्स शेड्यूल में बदलाव किया गया था। सभी फ्लाइट्स को यहां से दोनों टर्मिनल्स पर शिफ्ट किया गया था। लेकिन अब नया टर्मिनल चालू होने के बाद फिर से शेड्यूल में बदलाव तय है।
15 अगस्त को लेकर एडवाइजरी जारी
वहीं, 15 अगस्त को लेकर भी एयरपोर्ट पर खास बंदोबस्त किए गए हैं। एयरपोर्ट पर सुबह 6 से 10 बजे और शाम को 4 से 7 बजे के खास एडवाइजरी जारी की गई है। इस दौरान गैर अनुसूचित उड़ानों (non scheduled flights) पर रोक रहेगी। वहीं, प्राइवेट जेट परिचालन पर भी प्रतिबंध लागू होंगे। सिर्फ राज्यों के स्वामित्व वाले विमानों और राज्यपाल या सीएम के हेलीकॉप्टरों को उतरने या उड़ान भरने की परमिशन होगी। सेना, एयर एंबुलेंस को पहले की तरह छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें:फर्श पर 5 लाशें और खून ही खून; बिहार की पुलिसवाली के पति ने मां-पत्नी 2 बच्चों की हत्या कर दी जान
यह भी पढ़ें:अवैध संबंधों के शक में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, भागलपुर सामूहिक हत्याकांड में और क्या-क्या खुलासे?
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
7 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
9 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
9 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
10 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
11 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
13 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines