Illicit relationship married woman younger brother shot girlfriend: दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक 24 साल की महिला की कथित तौर पर उसके बड़े भाई के साथ अवैध संबंध होने के कारण गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, शख्स पहले से ही शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान पूजा यादव के रूप में की गई है, जिसे शुक्रवार की रात उसके घर के अंदर उसके भाई और मां के सामने चार गोलियां मार दी गई। उस शख्स की पहचान रॉकी के रूप में हुई। साथ वह हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बड़े भाई का शादीशुदा महिला से था अवैध संबंध
पुलिस के अनुसार, रॉकी को अपने बड़े भाई कृष्णा प्रधान के पूजा यादव के साथ अवैध संबंध पसंद नहीं थे और उसने उसे मारने का फैसला किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रॉकी ने हमें बताया कि उसका बड़ा भाई पहले से ही शादीशुदा था और उसके चार बच्चे हैं। यादव के साथ उसके रिश्ते के कारण उसकी भाभी और मां अक्सर प्रधान के साथ झगड़ा करती थीं। इसके कारण उसने यादव की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक पूजा फरीदाबाद के बसंतपुर गांव में प्रधान के कार्यालय में काम करती थी और जैतपुर एक्सटेंशन के एकता विहार इलाके में अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहती थी। उसने सात महीने पहले ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने के बाद प्रधान के कार्यालय में नौकरी छोड़ दी थी क्योंकि प्रधान के परिवार के सदस्यों ने उसके रिश्ते पर आपत्ति जताई गई थी।
ये भी पढ़िए: कोर्ट में सुनवाई के दौरान बेहोश होकर गिरे बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक, इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल
छोटे भाई ने प्रेमिका को मारी चार गोली
वहीं, पूजा के भाई मनोज ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर आए एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। मैं अपनी मां के साथ घर में था। जैसे ही पूजा घर में दाखिल हुई, उस आदमी ने उस पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमलावर का पीछा किया, लेकिन उसने उन पर भी बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि उसने अपनी बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल छोड़ दी और पैदल भाग गया।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने इंजन नंबर के जरिए बाइक के मालिक नरेंद्र नाम के व्यक्ति का पता लगाया, जिसने खुलासा किया कि उसने इसे शुक्रवार को रॉकी को दिया था। जब पुलिस ने फरीदाबाद में रॉकी के घर पर छापा मारा, तो उन्हें वह वहां नहीं मिला, हालांकि, उन्होंने उसकी लोकेशन ट्रैक की और उसे उसी इलाके से पकड़ लिया। वहीं, बताया जा रहा है कि पूजा अविवाहित थी। उसके पिता एक निजी कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करते हैं और उसका छोटा भाई नोएडा में एक निजी कंपनी का कर्मचारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हत्या में प्रधान के परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका थी या नहीं।
ये भी पढ़िए: दिल्ली में 4 घंटे के लिए कपल ने बुक किया OYO रूम, बाद में कमरा खोला तो मिली दोनों की लाश
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
13 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
23 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines