हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑटो रिक्शा से सफर करने वालों को लगेगा झटका, CNG महंगी होते ही 9 सितंबर को हड़ताल की चेतावनी

दिल्ली में CNG की कीमतें बढ़ने के बाद परिवहन संगठनों ने शनिवार को ऑटो-रिक्शा के किराये में तत्काल बढ़ोतरी की मांग की और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वो 9 सितंबर को हड़ताल पर चले जाएंगे.

विज्ञापन
CNG कीमतें बढ़ने पर ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स ने की किराया बढ़ाने की मांग (Photo: AI)

दिल्ली में CNG की कीमतें बढ़ने के बाद परिवहन संगठनों ने शनिवार को ऑटो-रिक्शा के किराये में तत्काल बढ़ोतरी की मांग की और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वो 9 सितंबर को हड़ताल पर चले जाएंगे. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक, शनिवार से दिल्ली और आस-पास के शहरों में सीएनजी की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई है. कंपनी ने बताया कि सीएनजी के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा इम्पोर्ट की गई LNG से पूरा किया जा रहा था, जिसकी कीमतें पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से तेज़ी से बढ़ी हैं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी चालकों को बड़ी राहत, सरकार का फरमान – एक साल में सीखें मराठी

ऑटो-टैक्सी यूनियन का क्या कहना है?

ऑटो रिक्शा एसोसिएशन और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा, ”दिल्ली सरकार को एक हफ्ते के अंदर तत्काल प्रभाव से ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ाना चाहिए, क्योंकि आज सुबह सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे गरीब ड्राइवर्स पर अचानक आर्थिक बोझ बढ़ गया है.” उन्होंने एक बयान में कहा कि पिछले दो-तीन महीनों में सीएनजी की कीमतें बढ़ी हैं और इनमें कुल मिलाकर लगभग 10-11 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. सोनी ने कहा, ”सरकार को जल्द से जल्द किराया बढ़ाना चाहिए या सीएनजी की कीमतों पर सब्सिडी देनी चाहिए. अगर किराया नहीं बढ़ाया गया, तो हम 9 सितंबर को हड़ताल करेंगे.”

विज्ञापन

किसने दिया समर्थन?

‘ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन’ ने भी सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया. ‘ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन’ के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा, ”दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में अचानक 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी सिर्फ ईंधन की ज़्यादा लागत का मामला नहीं है. इसका सीधा असर आम आदमी की जेब, परिवहन उद्योग और आखिरकार जरूरी चीजों की कीमतों पर पड़ेगा.” उन्होंने कहा, ”इस बढ़ोतरी के साथ, दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.”

ये भी पढ़ें: September 1 Rule Change: गैस सिलेंडर से ATM चार्ज तक! 1 सितंबर को हो सकते ये 7 बदलाव, लिस्ट में क्या-क्या जानें?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola