दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आता है लोग तैयारियों में जुट जाते हैं, ताकि इस साल का त्योहार पिछले साल से ज्यादा अच्छी तरीके से मनाया जा सके. आमतौर पर भारत के कई राज्यों में इस दिन को पटाखों के साथ खास बनाया जाता है, लेकिन दिल्ली-NCR में रहने वालों के लिए पटाखों का इस्तेमाल आसान नहीं होता है, क्योंकि इस पर पाबंदी लागू है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखे फोड़ने को लेकर मंजूरी दे दी है, लेकिन ये पटाखे तय मानकों और फॉर्मूलेशन का पालन करने वाले खास ‘नेक्स्ट-जेनरेशन जॉइंटेड ग्रीन पटाखों’ बिक्री और निर्माण को लेकर है.
यह भी पढ़ें: No PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
किस तरह के पटाखे इस्तेमाल कर सकेंगे?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पटाखा की बिक्री और निर्माण में तय फॉर्मूलेशन, उत्सर्जन, आवाज और सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा. यानी कि ऐसे ही पटाखे अब बाजार में उतरेंगे, जो प्रदूषण के खतरे को न बढ़ाए और लोगों को हानि भी न पहुंचा सके. सुप्रीम कोर्ट के सामने केंद्र सरकार ने बताया कि सीएसआईआर-नीरी की तरफ से तैयार मानकों के मुताबिक, बनाए गए जॉइंटेड पटाखों को सीमित और शर्तों के साथ अनुमति दी जा सकती है.
ग्रीन पटाखे कैसे अलग है पुराने लड़ी वाले पटाखों से?
जानकारी के अनुसार, पुराने लड़ी वाले पटाखों यानी जिसमें एक साथ कई पटाखे तेजी से जोरदार आवाज और धुएं के साथ फूटते थे, उसके सामने ये नया ग्रीन पटाखा काफी अलग होगा. पुराने जॉइंटेड पटाखों में एक सेकेंड के अंदर 25 अलग-अलग ब्रेड फटते थे, लेकिन नए वर्जन में इसे घटाकर पांच ब्रेड प्रति सेकंड किया गया है. मतलब साफ है कि इस नए पटाखों से धुआं और शोर दोनों कम से कम हो सकेगा. इतना ही नहीं, रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीन पटाखों में कम मात्रा में बेरियम साल्ट या नाइट्रेट और दूसरे ऑक्सीडाइजर वाले नए फॉर्मूलेशन से पुराने वाले पटाखों की तुलना में पीएम10 और पीएम 2.5 के उत्सर्जन में 45 से 60 फीसदी तक कमी देखी गई है. लेकिन अभी इसपर रिसर्च जारी है कि दिल्ली, भोपाल आदि अन्य राज्यों के एयर क्वालिटी पर असर कैसा पड़ेता है, ताकि कमियों पर काम किया जाए. जानकारी के अनुसार, इस रिसर्च की रिपोर्ट 15 अक्टूबर तक आ सकती है.
क्या आपकी सेहत पर असर नहीं डालेंगे ये पटाखे?
अगर आप सोच रहे हैं कि ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल से आपकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा और प्रदूषण भी नहीं होगा, तो ये जान लीजिए कि आप पूरी तरह सही नहीं है. बता दें कि ग्रीन पटाखों का मकसद पारंपरिक पटाखों की तुलना में पार्टिकुलेट और गैसीय उत्सर्जन को कम करना है.
CSIR-NEERI ऐसे पटाखों के लिए अलग-अलग फॉर्मूलेशन तैयार किए हैं, जिनमें रसायनों की मात्रा और संरचना, पुराने वाले पटाखों से अलग है. इसका मतलब ये नहीं है कि आप इस मंजूरी के बाद दिनभर पटाखे फोड़ सकेगे, कोर्ट ने साफ किया है कि पटाखों पर पूरी तरह बैन से लोगों की भावनाएं प्रभावित होंगी, लेकिन पूरे दिन पटाखे चलाने से बुजुर्गों, बीमार लोगों और बच्चों समेत सभी पर असर पड़ेगा. इसलिए पटाखों को लेकर तय समय को लेकर अलग आदेश दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: WFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
11 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
16 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
17 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines