दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, वीकेंड पर गर्मी से मिली राहत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर करवट ली है. शनिवार रात को दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई. जिसके बाद मौसम काफी सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली.

Delhi NCR Rain

Credit: Social Media

विज्ञापन

शनिवार रात को दिल्ली में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं, जिससे गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. मौसम में अचानक आए इस बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और मौसम बेहद सुहावना हो गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिन में दिल्ली में बारिश होने का अनुमान जताया था. IMD ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्टजारी किया है.

गर्मी से मिली राहत

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोगों का हाल बेहाल था. लेकिन बारिश और आंधी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने की वजह से मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है. इससे पहले 30 अप्रैल को भी दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ओले भी गिरे थे. लेकिन उसके बाद अगले दिन फिर से गर्मी से लोग परेशान हो गए थे. अब बारिश ने एक बार फिर दस्तक देकर लोगों का वीकेंड मूड और अच्छा कर दिया है.

Advertisment

देश के कई इलाकों में हुई बारिश

सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई. उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदला नजर आया और वहां भी जमकर बारिश हुई. देहरादून में दिन भर कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने के बाद ओले बरसे. तमिलनाडु के कई इलाकों में भी आज झमाझम बारिश हुई. राजस्थान और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भी शनिवार को बारिश ने दस्तक दी. IMD के मुताबिक, 4 मई से 7 मई के बीच मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से तेज बारिश, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि वो मौसम अपडेट पर नजर रखें.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ